शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर लोगों से 1 करोड़ 38 लाख की ठगी

कवर्धा

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1 करोड़ 38 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने मिलकर नारायण प्लाजा के 2nd फ्लोर में निवेश किंग के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर अब तक 15 लोगों ठगी का शिकार बनाया है. ठगी की शिकायत मिलते ही पुलिस 1 महिला समेत 4 आरोपियों के खिलाफ धोखेधड़ी का प्रकरण दर्ज कर मामले जांच में जुट गई है.

ASP पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि ठगी का मामला तब सामने आया जब कवर्धा के वार्ड क्रमांक 21 निवासी शिव सोनी ने कोतवाली थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई. प्रार्थी ने शिकायत में लिखा कि कवर्धा और बिलासपुर निवासी धर्मेश धुर्वे यतीन्द्र धुर्वे, नारायण धुर्वे और हर्षिता से उसकी वर्ष 2022 में मुलाकात हुई. उन्होंने बताया कि वे मिलकर बताया एक कंपनी (Dypdhurwebrother PVT.LTD.) चलाते हैं, जिसमें लोगो से रकम निवेश कराया जाता है और निवेशक को मूल की राशि का प्रतिमाह 10% मासिक लाभ और 12 माह बाद मूल रकम वापसी की गारंटी होती है.
इस माध्यम से आरोपी ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे.

उनके झांसे में आकर प्रार्थी ने चेक, ऑनलाइन और नगद के माध्यम से कंपनी के खाते में कुल 4 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद फरवरी 2024 से वादे के मुताबिक जब प्रार्थी ने 10% मासिक लाभ की राशि मांगी, तो वे टालमटोल करने लगे. इसके बाद जब शिव सोनी (प्रार्थी) ने अपनी मूल राशि की मांग किये, तो आरोपी धर्मेश धुर्वे ने रकम लौटाने से इंकार करते हुए कहा कि उसने शिव सोनी के पैसों को ट्रेड नहीं किया, बल्कि रोटेट किया. इसके साथ ही आरोपी धर्मेश ने प्रार्थी को झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दे कर वापिस भेज दिया. इस पूरे घटना क्रम के बाद शिव सोनी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल सूचना पर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उनके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति