छत्तीसगढ़-दुर्ग में इंस्टाग्राम पर हत्या की लाइव प्लानिंग करते तीन आरोपियों को पकड़ा

दुर्ग.

छावनी थाना क्षेत्र में दो दिन पहले दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला के पास एक वीडियो पहुंचा। इस वीडियो में आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लाइव बात कर रहे थे, जिसमें एक युवक की हत्या करने के संबंध में आरोपी बातचीत कर रहे थे। वीडियो में आरोपी भिलाई पावर हाउस निवासी एक युवक की हत्या की प्लानिंग बना रहे थे। वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ल के पास जैसे ही वीडियो मिली पुलिस अलर्ट हुई और छावनी सीएसपी हरीश पाटिल और छावनी प्रभारी चेतन चंद्राकर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। इस वीडियो में भिलाई के दो आरोपी और अम्लेश्वर के कोपेडीह के बताए जा रहे हैं। आरोपी कोपेडीह निवासी संदीप शर्मा को धोखा दिया है। उसकी पत्नी को अपनी पत्नी बनाकर रखा है। वो लोग छठ के दिन भिलाई पावर हाउस पहुंच रहे हैं। छठ पूजा से पहले ही उस युवक की हत्या करनी है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवकों को पहचान के लिए छावनी पुलिस ने अमलेश्वर पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस ने खुर्सीपार के शिवाजी नगर चंद्रमा चौक में रहने वाले बॉबी सिंह को हिरासत में लिया गया। बॉबी ने पुलिस को बताया कि संदीप शर्मा ने हत्या की प्लानिंग की है जिसके बाद अमलेश्वर थाना क्षेत्र के कोपेडीह शिव वाटिका फेस-1 निवासी संदीप शर्मा और मनीष दास मानिकपुरी गिरफ्तार किया। वहीं, एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि आरोपी संदीप शर्मा की पत्नी को एक युवक ने अपने पास पत्नी बनाकर रखा हुआ और दोनों ने आपस में शादी कर ली है। आरोपी संदीप की पत्नी ने उसे छोड़ दिया है, जिसके बाद से संदीप लक्की शर्मा नाम के युवक से रंजिश थी और उस युवक की हत्या करने की प्लानिंग की हत्या के लिए उसने अपराधिक घटनाएं में शामिल कर उसकी हत्या करने की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में संदीप शर्मा, मनीष दास मानिकपुरी और बॉबी सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति