‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम मन्नारा चोपड़ा ने कैमरे के सामने बनाया कैसा-कैसा मुंह

मुंबई

'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम मन्नारा चोपड़ा इस शो के बाद से अपने पब्लिक अपीयरेंस को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में मन्नारा तरह-तरह के चेहरे बना रही हैं, जिसे देखकर लोग अब सोशल मीडिया पर खूब कॉमेंट कर रहे हैं। दरअसल मौका था आफताब शिवदासानी के लेटेस्ट सॉन्ग 'तन्हाइयां' के म्यूजिक लॉन्च का। यहां मन्नारा चोपड़ा भी पहुंची थीं और इस मौके का एक वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में मन्नारा चोपड़ा कैमरे के सामने जिस तरह का मुंह बना रही हैं, उसे देखकर लोगों का सिर घूम गया है। अब मन्नारा ने एक बार फिर से लोगों को मौका दे दिया है और वे लगातार उनके लिए कॉमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा- एक तो बेकार की ड्रेसिंग और ये उतना चेहरा क्यों बनाती हैं? एक ने कहा- ये इतने बड़े सिलेब्रिटीज़ ऐसा पोज कब से देने लगे।

लोगों ने कहा- ये भी सेल्फी लेते हुए मुंह बना लेती हैं
एक और ने कहा- फोटो खिंचवाने में भी ओवर एक्टिंग कौन करता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इस तरह से पेट पर हाथ रखने से और भी अजीब लग रहा है। एक ने कहा- ये भी सेल्फी लेते हुए मुंह बना लेती हैं। वहीं कुछ ने सलाह दी है- मुंह बनाना बंद कर दो रे बाबा। एक ने कहा है- ये ऐसे क्यों खड़ी होती हैं पेट पर हाथ रख कर कि सुपर मॉडल है।

साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं मन्नारा, दो हिन्दी फिल्में में कीं
मन्नारा चोपड़ा मुख्य रूप से तेलुगू सिनेमा में एक्टिव हैं। मन्नारा प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं और उन्होंने 2014 में फिल्म 'जिद' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने लगातार तेलुगू और तमिल फिल्में की हैं। हालांकि, 2021 में मन्नारा एक और हिन्दी फिल्म 'हाले दिल ऑन ब्रोकन नोट्स' में नजर आई हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति