छत्तीसगढ़-सूरजपुर के आदिवासी कन्या आश्रम में 9 साल की मासूम की मौत

सूरजपुर.

सूरजपुर जिले के डेडरी स्थित आदिवासी कन्या आश्रम में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक नौ वर्षीय छात्रा की मौत हो गई. छात्रा कक्षा दूसरी की छात्रा थी, जो पिछले दो सालों से आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रही थी. बुधवार से उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसकी जानकारी उसने वॉर्डन को दी. देखभाल और सही उपचार के अभाव में बच्ची की मौत के बाद आश्रम में रहने वाले बच्चों की देखभाल और सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा सुरता गांव के मनोज सिंह की बेटी थी. उसने बुधवार को वार्डन से गाल में दर्द होने की शिकायत की थी, जिसके बाद वार्डन ने उसकी गाल पर पट्टी चिपकाई. इसके बाद छात्रा स्कूल गई, लेकिन स्कूल से लौटने के बाद उसने खाना-पीना नहीं किया. अगले दिन सुबह जब बच्ची नहीं उठी, तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा की मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा. पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति