मनोहर लाल ने बिजली की अहमियत बताते हुए अपने पुराने समय को याद किया, हरियाणा में बदला शादी का ट्रेंड

हरियाणा
केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत की। यह समारोह एनटीपीसी और एनएचपीसी स्थापना दिवस के रूप में आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के बारे में बात करते हुए कहा कि अब हरियाणा में शादी का ट्रेंड बदल गया है। जिस गांव में लोग शादी करने जाते हैं, वहां पहले ही पूछते हैं कि आपके गांव में कितने घंटे बिजली आती है। जहां 24 घंटे बिजली आती है, वहीं सबसे ज्यादा रिश्ते आते हैं।

दरअसल मनोहर लाल ने बिजली की अहमियत बताते हुए अपने पुराने समय को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वो छोटे थे, तब गांव में बिजली नहीं आती थी। आजादी के कई सालों बाद वहां बिजली आई। जब बिजली आई तो लोगों ने काफी जश्न मनाया, मानो उनकी खुशियों में चार चांद लग गए हों।

जगमग योजना के तहत लोगों को हुआ काफी फायदा
बिजली के मामले में हरियाणा सरकार का कहना है कि गांवों में औसतन 20 से 22 घंटे बिजली रहती है। साल 2016 और 17 में लगभग 12 से 13 घंटे ही गांवों में बिजली आया करती थी। जगमग योजना के तहत लोगों को काफी फायदा हुआ है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति