धोनी के आखिरी आईपीएल मैच को लेकर खुलासा, चेन्नई में अपना आखिरी मैच खेलेंगे धोनी

नई दिल्ली
 चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन ने हाल ही में फ्रेंचाइजी में एमएस धोनी के भविष्य को लेकर कई खुलासे किए हैं। विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि धोनी आईपीएल-2025 का हिस्सा बनेंगे। फ्रेंचाइजी ने इस बार उन्हें रिटेन किया है। अब विश्वनाथन ने ये भी साफ कर दिया है कि सीएसके को पांच बार खिताब दिलाने वाले कप्तान धोनी कहां अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलेंगे।

चेन्नई ने इस बार धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया है। यानी फ्रेंचाइजी इस बार धोनी को सिर्फ चार करोड़ रुपये देगी। पिछले सीजन के बाद ये बातें उठ रही थीं कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल होगा, लेकिन इस सीजन मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन करते हुए इन बातों पर विराम लगा दिया।

धोनी को लेकर सीएसके सीईओ का खुलासा
अंबाती रायडू के साथ एक बातचीत में सीएसके के सीईओ ने एमएस धोनी के आईपीएल फ्यूचर को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि धोनी किस मैदान पर अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलेंगे।

धोनी का आखिरी आईपीएल मैच
कासी विश्वनाथन ने एक बातचीत के दौरान कहा कि धोनी कब क्या करेंगे केवल वही जानते हैं। वह आखिरी समय में अपना फैसला बताते हैं, लेकिन मैंने उन्हें एक इंटरव्यू में कहते सुना था कि वह अपना आखिरी मैच चेन्नई में खेलेंगे।

चेन्नई से मिला अद्भुत प्यार
धोनी का फैंस के प्रति क्या रवैया है यह किसी को बताने की जरुरत नहीं। फैंस धोनी को कितना चाहते हैं ये मैदान पर उस वक्त दिख जाता है जब वह बैटिंग करने के लिए आते हैं। ऐसे में जब भी वह अपना आखिरी मैच खेलेंगे वह मैदान चेन्नई का ही होगा।

टूट सकता है धोनी का सपना
धोनी अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई के मैदान पर खेलना चाहते हैं, लेकिन यदि उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंची और वेन्यू चेन्नई का न रहा तो ऐसी स्थिति में उनका आखिरी मैच होम ग्राउंड पर खेलने का सपना टूट सकता है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति