‘अवतार: फायर एंड एश’ का फर्स्‍ट आया सामने

 

पैंडोरा की दुनिया एक बार फिर चौंकाने वाली है। नावी और उसका परिवार अब समंदर के बीच है। जेम्स कैमरून के ब्‍लॉकबस्‍टर 'अवतार' फ्रेंचाइज की अगली फिल्‍म 'अवतार: फायर एंड एश' को लेकर 2022 से ही इंतजार हो रहा है। खासकर, तब जब 'अवतार 3' की नई तस्‍वीरों ने एक्‍साइटमेंट बढ़ा दी है। दो साल पहले 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' में हॉलीवुड डायरेक्‍टर ने पानी के नीचे बसी अपनी रंगीन दुनिया का विजुअल ट्रीट दिया था। अब 19 दिसंबर, 2025 को 'अवतार 3' से एक बार रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सफलता के लिए कमर कस चुके हैं।

डिज्‍नी ने सोशल मीडिया पर हाल ही कुछ कॉन्‍सेप्‍ट तस्‍वीरें शेयर की हैं, जिनमें 'अवतार' की नई दुनिया की झलक देखने को मिल रही है। सामने आई चार तस्‍वीरों में नावी की हरी-भरी दुनिया के साथ ही एलियन वर्ल्‍ड की दोनों को दिखाया गया है।

डायलन कोल ने तैयार की हैं ये कॉन्‍सेप्‍ट तस्‍वीरें
'अवतार 3' की जो कॉन्‍सेप्‍ट तस्‍वीरें सामने आई हैं, उन्‍हें डायलन कोल ने तैयार किया है। इसमें नावी और विशाल व्‍हेल मछली तुलकुन समुद्र में एक चमकते हुए बायोलुमिनसेंट स्पॉट के पास दिख रहे हैं।

तस्‍वीरों में पैंडोरा और नावी के रहस्‍य
डायलन कोल की दूसरी तस्‍वीर में दो नावी समुद्री सूर्यास्त के सामने खड़े हैं। ये तस्‍वीरें पैंडोरा और नावी की दुनिया के रहस्‍यों को लेकर दिलचस्‍पी बढ़ाने वाले हैं। एक अन्‍य तस्‍वीर में एक कैदी को चट्टानी गांव में ले जाते हुए दिखाया गया है।

विशाल पक्षी की पीठ पर सवारी करता नावी
चौथी तस्‍वीर में नावी को एक उड़ने वाले विशाल पक्षी जैसे जानवर की पीठ पर सवारी करते हुए दिखाया गया है। उसके पंख नुकीले हैं। यह पहली 'अवतार' फिल्म में दिखाए गए बंशी की याद दिलाता है, जो जमीन से बहुत ऊपर उड़ता है।

कैमरून बोले- दो संस्‍कृतियों का मेल होगा 'अतवार: फायर एंड एश'
जेम्‍स कैमरून ने पिछले दिनों एक इंटरव्‍यू में बताया था कि 'अवतार: फायर एंड एश' पैंडोरा की दुनिया में दो नई संस्कृतियों को दिखाएगा। उन्‍होंने कहा, 'हम ओमाटिकाया से मिले, हम मेटकेयना से मिले, आप अगली फिल्म में दो नई संस्कृतियों से मिलने जा रहे हैं।'

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति