हाथों का कालापन दूर करेगा ये घरेलू नुस्खा

हम अपने चेहरे को चाहे कितना भी साफ कर लें और फेस पैकया फेस मास्क लगा लें, लेकिन हाथों का कालापन दूर नहीं कर पाते हैं। इसके दो बड़े कारण है, एक तो ये की हम अपनी स्किन केयर सही नहीं नहीं करते हैं और दूसरा की ये की हम सब जानते हुए भी ना ही अपनी स्किन को ढककर रखते हैं और ना ही सूरज की किरणों में जाना कम करते हैं।

लेकिन अब आपको अपने हाथों से टैनिंगके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे नुस्खा बताने वाले हैं। जो हाथों का कालापन दूर करने में तो मदद करेगा ही, साथ स्किन को ब्राइट और रिंकल फ्री भी बनाएगा। आइए जानते हैं इस नुस्खे को बनाने का तरीका।

डी टैन पैक के फायदे
इस नुस्खे में उन सभी चीजों का इस्तेमाल किया गया है जो हमारी स्किन के लिए फायदेमंद साबित होंगे। ये डी टैन पैक आपके हाथ-पैरों का कालापन हटाने के साथ-साथ सन टैन को हल्का करने, सॉफ्ट और स्मूथ बनाने और झुर्रियों, फाइन लाइंस को कम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कई फायदे देने वाले इस नुस्खे को बनाने का तरीका।

डी टैन पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?
    कपूर- 1
    कॉफी पाउडर- 1-2 चम्मच
    नींबू- 1/2
    नारियल का तेल- 1 चम्मच
    शैम्पू- 1 चम्मच
    चीनी- 1/2 चम्मच​​

ऐसे तैयार करें नुस्खा
    सबसे पहले आप एक कटोरी लें और उसमें कपूर,चीनी और कॉफी पाउडर डाल दें।
    कटोरी मरण साथ ही आधा नींबू निचोड़े, नारियल तेल डालें और 1 चम्मच शैम्पू डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
    कपूर और चीनी को पिघलाकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और गिला पेस्ट तैयार कर लें।
    लीजिये तैयार है आपका डी टैन पैक, अब आप इसे अपने हाथों और पैरों पर लगा लें।
    इस पैक को 10 मिनट तक लगाकर रखें और धोने से पहले हाथों को गिला करके स्क्रब करें।
    5 मिनट तक स्क्रब करने के बाद पानी से साफ कर लें।
    देखिए पहले इस्तेमाल के बाद ही आपके हाथों से टैनिंग हल्की हो गई है और रंग साफ हो गया है।
    आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं और इसका फायदा उठा सकते हैं।​

कपूर के स्किन बेनिफिट्स
आपने पूजा में तो कपूर का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन आज हम आपको इस लेख में कपूर को स्किन पर इस्तेमाल करने के फायदे के बारे में बताने वाले हैं। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो खुजली, घाव और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को हल करने में मदद करते हैं। साथ ही कपूर हमारी स्किन पर होने वाले कील-मुंहासों को कम करने और रंगत को निखारने का काम करता है।

त्वचा पर नारियल तेल लगाने के फायदे
नारियल का तेल एक ऐसा तेल है जो हमारी सेहत, बाल और त्वचा, तीनों के लिए ही फायदेमंद होता है। ये हमारी स्किन को लंबे समय तक मॉइस्चराइज रखने, कोलेजन को बढ़ाने, दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन की इलास्टिसिटी को बनाए रखने में मदद करता है। आप चाहें तो इसे अपने होंठों पर लिप बाम की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति