छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में चोरी का माल खरीदने पर कबाड़ी समेत 4 गिरफ्तार

बलौदाबाजार।

जिले में कबाड़ियों के पास चोरी का सामान मिलने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कबाड़ी संचालक गोपाल साहू सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. बलौदाबाजार स्थित शुक्ला पेट्रोल पंप के पीछे भवन निर्माण सामग्री की चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पेट्रोल पंप के पीछे भवन निर्माण सामग्री की 27 सेट्रिंग प्लेट्स, जिनकी कीमत 40,500 रुपये थी, अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. इस मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया और त्वरित कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया, जिसमें तीन आरोपियों लखन, सोनू, और चनउ की पहचान हुई. इन आरोपियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उन्होंने शुक्ला पेट्रोल पंप के पीछे से सेट्रिंग प्लेट्स चुराकर कबाड़ी संचालक गोपाल साहू को पुराना बस स्टैंड स्थित उसकी दुकान में 5000 रुपये में बेच दिया था. पुलिस ने इन सभी आरोपियों को धारा 317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम –
लखन पटेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार
सोनू उर्फ तरुण पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार
चनउ मारकंडे, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार
कबाड़ी संचालक गोपाल साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति