राजस्थान-अलवर में खाना खाने गए चाचा-भतीजा को बदमाशों ने होटल से घर तक पीटा

अलवर.

जिले के न्याना गांव में होटल पर खाना खाने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते हुई मारपीट में एक ही पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है, जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम न्याना में होटल पर खाना खाने गए चाचा-भतीजे से गांव के लोगों का विवाद हो गया, जिसके चलते हमलावरों ने घर में आकर दोनों के साथ मारपीट की।

इस दौरान बीच-बचाव करने में परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को गोविंदगढ़ से अलवर के जिला अस्पताल में रैफर किया गया है, जिनमें से दो जनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित कमल ने बताया वह अपने भतीजे दीपक के साथ अपने गांव के होटल में खाना खाने गया था, तभी वहां पर चेतराम, बुधराम, पवन व अन्य लोगों से उनका विवाद हो गया। इन लोगों ने वहां पर दीपक से मारपीट भी की। बाद में घर आने पर इन हमलावरों ने घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया और लाठियों से बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव के लिए आए परिवार वालों के साथ भी उन्होंने मारपीट की, जिसमें कमल, दीपक, रामकिशन और हरिराम घायल हुए हैं। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इसका कोई पता नहीं चल पाया है क्योंकि घायल कमल का कहना है कि उनकी आपस में कोई दुश्मनी भी नहीं है। इसके बावजूद करीब सात-आठ लोगों ने घर में आकर उनसे बुरी तरह मारपीट कर दी, जिससे चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। झगड़े के बाद सभी हमलावर वहां से भाग खड़े हुए और सभी फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से इस बात की सूचना गोविंदगढ़ पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति