5 दिन का होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा

भोपाल
 मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र (MP Vidhansabha Winter Session) 16 दिसंबर से शुरू होगा। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। इस बार का सत्र सिर्फ 5 दिनों तक ही रहेगा।

16 दिसंबर से शुरू होने वाले सत्र के दौरान तीन नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह के अलावा 23 नवंबर को घोषित होने वाले बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित होने वाले विधायक शामिल होंगे।

बताया जाता है कि विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार के अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने सभी विभागों से प्रस्ताव मांग लिए हैं और वित्त विभाग इसका परीक्षण कर रहा है। इसके अलावा इस सत्र के दौरान दो से तीन विधेयकों को भी मंजूरी दिलाई जा सकती है।

अशासकीय संकल्प की सूचना 5 दिसंबर तक दे सकेंगे विधायक

    सत्र के दौरान गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों और संकल्पों के लिए 20 दिसंबर की तारीख तय की है। अशासकीय विधेयकों की सूचना विधानसभा सचिवालय को 20 नवंबर तक दी जा सकेगी। अशासकीय संकल्प की सूचना 5 दिसंबर तक दी जा सकेगी।

    स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण सूचना, नियम 267 क के अधीन सूचना और कैबिनेट के अविश्वास की सूचना 10 दिसंबर से विधानसभा सचिवालय में कार्यालय समय में दी जा सकेगी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष विचार करेंगे। इसके पहले दी जाने वाली सूचनाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।

    विधायकों से कहा है कि वे विधानसभा से संबंधित जो भी सूचना हो वह विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करके देने के बजाय विधानसभा के प्रमुख सचिव को संबोधित करके देंगे। इसके लिए विधानसभा के प्रक्रिया तथा संचालन संबंधी नियम 236 के माध्यम से विधायकों को अवगत कराया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति