विजयपुर में उपचुनाव से पहले फायरिंग, निर्वाचन अधिकारी बोले- बाहरी तत्वों को किया जाएगा सीमा से बाहर

भोपाल

विजयपुर में उपचुनाव से पहले फायरिंग की घटना को लेकर चुनाव आयोग सख्त हो गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने कहा कि कलेक्टर, एसपी के साथ IG को मौके पर रवाना कराया गया है। बाहरी तत्वों को तत्काल सीमा से बाहर कराया जाए। घटना के बाद अफसरों की गश्त और बढ़ाई गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 100 से ज्यादा अफसर की तैनाती की गई है। जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम से निगरानी होगी।इस सिस्टम से सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस ऑफिसर की मूविंग होगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पर स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई है। कल मतदान को लेकर हमारी तैयारी पूरी है।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हाई अलर्ट पर
उन्होंने आगे कहा कि निर्वाचन के लिए सभी टीम रवाना हो गई है। निर्वाचन की जिलों में सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं।

क्या है पूरा मामला?
उपचुनाव की वोटिंग से पहले विजयपुर ( श्योपुर) में फायरिंग की घटना हुई थी। जिसमें कई आदिवासी घायल हो गए थे। इस गोलीकांड को लेकर कांग्रेस ने चौतरफा हमला बोला। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि रामनिवास रावत के गुंडों ने फायरिंग की है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों पर करारा प्रहार किया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति