सत्ता में आने पर महिलाओं की संपत्ति का पंजीकरण एक रुपए में होगा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

झरिया
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के झरिया विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किए। इसमें उन्होंने संपत्ति पर पंजीकरण से जुड़ा ऐलान भी किया। अमित शाह ने कहा कि सत्ता में आने पर महिलाओं की संपत्ति का पंजीकरण एक रुपए में होगा। इसके अलावा भी उन्होंने कई बाते कहीं। अमित शाह बोले, मैं आज ये कहने आया हूं कि नरेंद्र मोदी की गारंटी पत्थर पर लकीर होती है। ये एक-एक गारंटी को पूरा करने का काम हम करेंगे।

संपत्ति खरीदने से जुड़ा ऐलान
अमित शाह ने कहा कि जब यहां बीजेपी की सरकार थी तो बहनों को 50 लाख तक की संपत्ति खरीदने पर सिर्फ एक रुपया स्टांप ड्यूटी देनी होती थी, लेकिन इन लोगों ने बंद कर दी। अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा कि हम स्टांप ड्यूटी को फिर से लागू करने का काम करेंगे। संपत्ति खरीदने से जुड़ी एक रुपया योजना फिर से लागू होगी।

गोगो दीदी योजना और मुफ्त गैस सिलेंडर
हमने कहा है कि गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपया आपके बैंक अकाउंट में हर महीना जमा होगा। देश में कितना भी गैस के सिलेंडरा का भाव हो, आपको अपने यहां 500 रुपए से ज्यादा दाम गैस सिलेंडर के लिए नहीं चुकाना होगा। और हर दिवाली और रक्षाबंधन को दो गैस के सिलेंडर मुफ्त में देने का काम बीजेपी की सरकार करेगी।

बेरोजगारी भत्ता देने का किया ऐलान
इसके साथ ही हेमंत सरकार पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि हम युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे, इसके बाद उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या आप लोगों को बेकारी भत्ता मिला? इसके बाद उन्होंने कहा कि हमारी दीदी को जिताकर ला दो, आपको हर महीना दो हजार रुपए का चेक मिलेगा। इसके साथ ही अमित शाह ने वर्तमान सरकार को आड़े हाथों भी लिया।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति