बेरहम शिक्षिका को नहीं आई जरा भी रहम, 4 साल के बच्चे को 42 सेकेंड में मारे 7 थप्पड़, बाल नोचकर बरहमी से पीटा

कानपुर
स्कूलों में बच्चों को मारना पीटना अपराध की श्रेणी में आता है। लेकिन यूपी के कानपुर जिले में एक बेरहमी शिक्षिका ने 4 साल के बच्चे को एक मिनट के अंदर ही 7 थप्पड़ जड़ दिया। छुट्टी के बाद बच्चा जब स्कूल से घर पहुंचा तो परिजनों से गाल पर थप्पड़ के निशान की वजह पूछी तो बच्चा फफक पड़ा और बताया कि मैम ने बाल पकड़कर थप्पड़ों से पीटा है।

पूरा मामला जिले के फीलखाना थाना क्षेत्र के एक स्कूल की है, यहां के निवासी दीपक तुलसीयान ने बताया कि उनका 4 साल बेटा बिरहाना रोड स्थित लॉफ्टीवेल किड्स स्कूल नर्सरी में पढ़ाई करता है। परिजनों ने आरोप लगाया कि सोमवार को बेटा विद्यालय से घर पहुंचा तो उसके गाल पर थप्पड़ के लाल निशान पड़े थे। वह जब घर आया तो बहुत डरा सहमा हुआ है। जब उन्होंने बच्चे से पूछा तो उसने विद्यालय की शिक्षिका रितिका द्वारा पीटने की जानकारी दी।

42 सेकेंड के भीतर 7 थप्प़ड़
थप्पड़ मारने की बात पता चलते ही पीड़ित बच्चे के पिता अपनी पत्नी के साथ स्कूल पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। दीपक की सूचना पर फीलखाना थाने की पुलिस भी मौके पर जांच करने पहुंची। प्रिंसिपल ऋतु कपूर ने पुलिस और पैरेंट्स के सामने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वह भी दंग रह गईं। वीडियो में शिक्षिका रितिका ने 42 सेकेंड के भीतर दो राउंड में बाल नोचकर बच्चे को बेरहमी से पीटती नजर आईं।

हाथ जोड़कर शिक्षिका और प्रिंसिपल ने मानी गलती
परिजनों ने जब थप्पड़ मारने को लेकर हंगामा किया पुलिस आ गई तो शिक्षिका और स्कूल प्रबंधक तुरंत अपनी गलती स्वीकरते हुए नतस्तक हो गए। थाने में दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत की गई तो शिक्षिका और प्रिंसिपल हाथ जोड़कर गलती मानने लगीं। इसके बाद शिक्षिका को नौकरी से निकालने पर परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस को दी हुई तहरीर भी वापस ली।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति