खालिस्तानी आतंकी के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद से छावनी में तब्दील अयोध्या

अयोध्या
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर को 16-17 नवंबर को बम से उड़ाने की धमकी दी। उसने वीडियो मैसेज करके यह धमकी दी, जिसके बाद पूरे अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इस धमकी के बाद एसपी ने पूरे अयोध्या का निरीक्षण कर सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया, जो मौजूदा समय में सभी गतिविधियों पर पैनी निगाहें बनाए हुए हैं।

उधर, इस धमकी के संबंध में जब राम मंदिर पर तैनात रहने वाले अधिकारियों से सवाल किया गया, तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। बता दें कि अयोध्या में वैसे भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहते हैं। हर समय वहां पर सुरक्षाबलों की तैनाती बड़ी संख्या में रहती है। लेकिन, अब खालिस्तानी आतंकी ने इस मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है और सुरक्षा-व्यवस्था को पहले से भी ज्यादा दुरूस्त कर दिया गया है। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में भारी सुरक्षाबलों के बीच ही श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर प्रवेश करने की इजाजत दी जाती है।

अयोध्या रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा, “खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का धमकी भरा वीडियो सामने आने के बाद पूरे अयोध्या के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया, ताकि हर गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।”

उन्होंने कहा, “धमकी के संबंध में जो वीडियो सामने आया है, उसकी सत्यता की जांच की जा रही है, ताकि इस बात की पुष्टि की जा सके कि इस धमकी में कितनी सच्चाई है, क्योंकि आमतौर पर देखा जाता है कि कई बार लोगों के बीच खौफ पैदा करने के मकसद से भी इस तरह की झूठी धमकियां दी दे जाती हैं, तो ऐसी स्थिति में वीडियो की सत्यता की जांच करना जरूरी हो जाता है।” हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है कि जब आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है, बल्कि इससे पहले भी वो इस तरह की धमकी दे चुका है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति