इंदौर के ढाई सौ नेताओ को नागपुर जिले की 12 विधानसभा सीटों की मिली जिम्मेदारी

इंदौर  

महाराष्ट्र चुनाव में इंदौर के ढाई सौ भाजपा नेता अलग-अलग जिम्मेदारी निभा रहे है। दो दिन पहले सभी नेता नागपुर पहुंचे। नागपुर जिले के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने उन पदाधिकारियों की बैठक ली और उन्हें काम सौंपे गए।

जिले की 12 सीटों पर इंदौर नेता तैनात किए गए है। वे जनसंपर्क के अलावा जातिगत समीकरणों के हिसाब से भी वोटरों से मिल रहे है। इंदौर से मराठीभाषी नेत्रियां भी गई है जो मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की जानकारी महाराष्ट्र की महिला वोटरों को दे रही है।

महाराष्ट्र की विदर्भ पट्टी पर भाजपा ज्यादा मेहनत कर रही है,क्योकि लोकसभा चुनाव में विदर्भ में ही भाजपा को तागड़ा नुकसान हुआ था। विदर्भ के नागपुर जिले की 12 सीटों पर इंदौर के ढाई सौ नेता चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे है।
 
इन 12 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होना है। इंदौर के नेता चुनावी शोर थमने तक 18 नवंबर तक महाराष्ट्र में डेरा डाले रहेंगे। इंदौरी नेता कटोल, सावनेर, हिंगना, उमरेड, नागपुर वेस्ट, नागपुर साउथ, नागपुर ईस्ट, नागपुर सेंट्रल, नागपुर नार्थ,कामठी, रामटेक विधानसभा में मेहनत कर रहे है। नागपुर साउथ सीट से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस भी चुनाव लड़ रहे है।

 नागपुर जिले की कुछ सीटें मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से सटी हुई है। यहां के वोटरों को साधने की जिम्मेदारी इंदौर नेता निभा रहे है। भाजयुमो अध्यक्ष सौगात मिश्रा के अलावा हाल ही में अखिल भारतीय महिला मराठीभाषी महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी स्वाती काशिद, पूर्व पार्षद सूरज केरो, हरिनारायण यादव, वीरेंद्र व्यास सहित कई नेता महाराष्ट्र में डेरा डाले हुए है।

मराठीभाषी नेता भी इनमें शामिल है, जो जातिगत समीकरणों का भी आंकलन कर रहे है और वोटरों की नब्ज टटोल कर चुनावी माहौल की रिपोर्ट रणनीति में जुटे नेतागणों को दे रहे है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति