माटी के वीर पदयात्रा के लिए पहुँचे केंद्रीय मंत्री मांडवीया और सीएम विष्णुदेव साय

जशपुर

जशपुरनगर भगवान बिरसामुंडा के 150 वी जयंती के अवसर पर जशपुर में आयोजित माटी के वीर पदयात्रा के लिए पहुँचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया ने जशपुर वासियों को बड़ी सौगात दी है। शहर के नजदीकी गांव बालाछापर में पदयात्रा के शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यह घोषणा की। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंडवीया आज सुबह 9 बजे गुजरात के भावनगर से सीधे आगडीह हवाई अड्डा पहुँचे थे। वही सीएम विष्णुदेव साय रायपुर से जशपुर पहुँचे थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आदिवासियों के विकास की चिंता करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों को देश का नेतृत्व का अवसर देने के लिए द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया और मुझ जैसे गांव के किसान को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में जनजातिय समाज के विकास के लिए कटीबध हैँ।

केंद्रीय मंत्री मांडवीया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सरकारी आयोजन नहीं है। इसे माई भारत यूथ वालेंटियर ने किया है। उन्होंने कहा कि माई भारत यूथ संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के परिकल्पना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह संगठन आने वाले समय में युवाओं के लिए सिंगल विंडो का काम करेगी। इसके माध्यम से युवा खेल,समाज सेवा और निजी व सार्वजनिक क्षेत्र में करियर बना सकेंगे। भाजपा आदिवासियों के हित और विकास की चिंता करती है। मुझ जैसे गांव के किसान को सीएम बनाया।

कोरोना संकट के दौरान युवाओं ने समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए युवा स्वयं सेवक के रूप में काम करें

योजनाओं को जरूरतमंद लोगो तक पहुंचना भी देश सेवा करने का माध्यम

छत्तीसगढ़ में विकसित भारत की संकल्पना।

जशपुर में आधुनिक खेल ग्राउंड का निर्माण किया।

अगले ओलम्पिक में जशपुर के युवा खिलाड़ियों के खेलते हुए देखने की इच्छा।
सम्बोधन खत्म, माटी के वीर पद यात्रा होगी शुरू।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति