‘ऐतराज 2’ लेकर आ रहे सुभाष घई, किया ऐलान ‘हम वापस आ रहे हैं’

मुंबई,

प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के दमदार अभिनय से सजी ‘ऐतराज’ की सीक्वल ‘ऐतराज 2’ जल्द ही सिनेमा स्क्रीन पर दस्तक देगी। ये खुशखबरी बुधवार की सुबह मंझे हुए निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने सुनाई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए सुभाष घई ने 2004 की सुपरहिट फिल्म ऐतराज की झलक दिखाई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास की ये फोटो है। जिसमें वो सफेद रंग की आउटफिट में नजर आ रही हैं।

पोस्ट में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की और लिखा “बोल्ड और खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा ने हिम्मत दिखाई और कर दिखाया। यही वजह है कि सिने प्रेमी आज 20 साल बाद भी ‘ऐतराज’ में निभाए उनके किरदार को नहीं भूल पाए हैं। मेरे मुक्ता आर्ट्स ने ‘ऐतराज’ का निर्माण किया था। पहले प्रियंका इस भूमिका को निभाने में हिचकिचाई थीं, लेकिन फिर अति महत्वाकांक्षी महिला के किरदार को पूरे आत्मविश्वास के साथ बखूबी निभाया।“

पुरानी ऐतराज के पलों को याद करने के बाद फिल्म निर्माता ने ‘ऐतराज’ के दूसरी किस्त की घोषणा की। लिखा “अब मुक्ता आर्ट्स 3 साल की कड़ी मेहनत और बेहतरीन स्क्रिप्ट के साथ ‘ऐतराज 2’ के लिए तैयार है। बस इंतजार कीजिए।”

साल 2004 में रिलीज हुई इस रोमांटिक-थ्रिलर का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था और निर्माण सुभाष घई ने किया था। यह एक ऐसे व्यक्ति (अक्षय कुमार) की कहानी थी जिस पर उसकी बॉस (प्रियंका चोपड़ा) के यौन उत्पीड़न का आरोप था। व्यक्ति का केस उसकी वकील पत्नी (करीना कपूर) लड़ती है और फैसला उसके (अक्षय कुमार के किरदार) पक्ष में आता है।

घई 80 और 90 के दशक में हिंदी सिनेमा के सबसे प्रमुख और सफल फिल्म निर्माता निर्देशक में से एक रहे हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर सफल फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में ‘विश्वनाथ’, ‘कर्ज’, ‘हीरो’, ‘विधाता’, ‘मेरी जंग’, ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘खलनायक’, ‘सौदागर’ शामिल है।

साल 2006 में रिलीज सामाजिक समस्या पर आधारित उनकी फिल्म ‘इकबाल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति