डबल इंजन की सरकार में हो रहा विकास, भाजपा के साथ है जनता: मंत्री श्यामबिहारी

रायपुर

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए आज वोटिंग जारी है. मतदान के बीच भाजपा दक्षिण प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जीत का दावा किया है. उन्होंने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में कहा, भारी मतों से उपचुनाव जीत रहे हैं. जीत का रिकॉर्ड भी टूटेगा. शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है. मंत्री श्यामबिहारी ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है.

मंत्री श्यामबिहारी ने कहा, मतदाताओं के बीच जो रुझान है वो BJP के पक्ष में है. प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है. विकास की गति भी डबल है. यही कारण है कि जनता BJP के साथ है.

कांग्रेस पर तंज कसते हुए मंत्री श्याम बिहारी जारी जायसवाल ने कहा, कांग्रेस को जनता जानती है इसलिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान नहीं हो रहा है. असफल प्रयास कर रहे हैं और जनता सब समझती है. कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम दक्षिण के जनता तक को पता नहीं है. जनता को लुभाने के लिए तमाम कोशिश कर रहे हैं. उन्हाेंने कहा, खाने का डिब्बा बांटकर जनता को अपनी ओर नहीं खींच सकते. जब पता है कि सौ मीटर के दायरे में राजनीतिक गतिविधियां नहीं करनी है तो कांग्रेस कर रही है, अब समझ सकते हैं. जो मतदान प्रतिशत है वो BJP की ओर इशारा कर रही है. यह प्रचंड जीत का इशारा है.

बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर आंखों पर है. पहले भी सरकार उनके फैसले का पालन करती रही है और अभी भी होगी. छत्तीसगढ़ में ऐसी कोई भी स्थिति नहीं है जो कोर्ट के फैसले का अवहेलना करें.

दिल्ली से ऑपरेट होते थे भूपेश बघेल : श्यामबिहारी
जनजाति महोत्सव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है. इस पर पलटवार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, हाथ के बारे में भूपेश बघेल क्या बताएंगे. उनका हाथ तो 5 साल तक दिल्ली में गिरवी था. पूरे 5 साल दिल्ली से ऑपरेट होते थे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति