छत्तीसगढ़-कोंडागांव में लड़की की अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग

कोंडागांव।

इंस्टाग्राम पर युवती की फोटो का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा है. आरोपी अविनाश दास मानिकपुरी युवती के इंस्टाग्राम से फोटो लेकर उसे अश्लील तरीके से एडिट कर फर्जी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करता था. आरोपी धमकी देता था की यदि उसे 2000 रुपये नहीं दिए गए, तो वह तस्वीरों को वायरल कर देगा. पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है. पीड़िता ने 2 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई उसकी फोटो को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी आईडी बनाकर, प्रार्थिया के फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर, प्रार्थिया व उसके दोस्तों और परिवार के बीच वायरल कर, प्रार्थिया को ब्लैकमेल कर, उससे 2000 रूपये की मांग की जा रही है. साथ ही पैसे ना देने पर फोटो को वायरल करने की धमकी दी जारी है. प्रार्थिया शिकायत पर पुलिस ने धारा 79, 308 (क) बीएनएस, 67 (क) आईटी एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया. मामले में जांच के दौरान साइबर सेल कोंडागांव के माध्यम से पुलिस को अज्ञात इंस्टाग्राम धारक और युपीआईडी का जानकारी प्राप्त हुई. आरोपी अविनाश दास मानिकपुरी के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर जब पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तब जानकारी प्राप्त हुआ कि आरोपी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर के अपराध में केंद्रीय जेल बिलासपुर में परिरुद्ध है. जिस पर प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर पूछताछ किया गया, जिस पर आरोपी अविनाश दास पिता मधु दास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पुडू रतनपुर थाना के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार्य किया गया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपी का न्यायिक रिमांड प्राप्त कर आरोपी को जेल में भेजा गया.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति