पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में यात्री को चाकू मारकर मंगलसूत्र ले भागा चोर, भुसावल स्टेशन पर दर्ज कराई शिकायत

इटारसी
 पाटलिपुत्र सुपर एक्सप्रेस में एक शातिर बदमाश ने इटारसी में चाकूबाजी कर स्लीपर कोच के यात्रियों में दहशत फैलाकर एक महिला यात्री का मंगलसूत्र झपट लिया। वह ट्रेन में चोरी करने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान यात्रियों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद उसने खुद को चाकू मारना शुरू कर दिया। मौका पाकर वह दूसरी बोगी में जाने के बाद लापता हो गया।

ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने इसका वीडियो बना लिया था। प्राप्त वीडियो के आधार पर अब जीआरपी बदमाश की तलाश में जुट गई है। वायरल वीडियो में बदमाश खुद को बेरोजगार बताकर नौटंकी करते कह रहा है कि काम नहीं हैं तो क्या करूं। 300 की नौकरी कैसे करूंगा। चोरी नहीं करें, तो क्या मर जाएं!

जीआरपी थाना प्रभारी रामस्नेही चौहान के अनुसार यह वारदात 11 नवंबर की रात को इटारसी से गाड़ी रवाना होने के आधा घंटे बाद की है। बहुप्रसारित वीडियो में नजर आ रहा है कि जब बदमाश को यात्रियों ने घेरकर पीटा तो वह कहने लगा कि उसके पास रोजी-रोटी, रोजगार नहीं है। बहन की शादी करनी है। चोरी नहीं करें तो क्या मर जाएं। 300 की नौकरी पर क्या काम करूंगा। वह यह भी कह रहा है कि उसे पुलिस के हवाले मत करना।

लूट के बाद ट्रेन के भुसावल पहुंचने पर पीड़ित यात्रियों ने जीआरपी थाने में मंगलसूत्र चोरी और चाकूबाजी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर डायरी बुधवार रात इटारसी जीआरपी को जांच के लिए भेजी।

बैग चुराकर भाग रहा था बदमाश

पुलिस के अनुसार बदमाश ट्रेन में सवार यात्री राकेश जायसवाल का बैग चोरी कर जा रहा था। यात्री की अचानक नींद खुलने पर शोर-शराबा हुआ। तब कोच के अन्य यात्रियों ने उसे पकड़ लिया। बदमाश की पिटाई कर उसे कोच में घेर लिया। यात्रियों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी।

घेरने पर मारा चाकू

इस बीच बदमाश ने अपने पास रखा चाकू निकाल खुद को मारना शुरू कर दिया, जिससे घबराए यात्री दूर हो गए। मौके पर फरियादी राकेश जायसवाल, उसकी पत्नी, मां के घेरने पर बदमाश ने यात्री राकेश पर चाकू से हमला किया। जब बचाव के लिए उसकी मां आगे आई तो बदमाश ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया, इसके बाद वह भाग गया।

जीआरपी तलाश में जुटी

पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में फरियादी राकेश जायसवाल अपनी मां, पत्नी, बच्चों के साथ पंडित दीनदयाल रेलवे स्टेशन से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के स्लीपर कोच एस 1 में उनका टिकट था। जायसवाल मुंबई धोबी घाट क्षेत्र में बेल्डिंग का काम करते हैं। यात्रियों से मिले वीडियो के आधार पर अब जीआरपी बदमाश की तलाशी कर रही है।

विग पहने था बदमाश

चोर ने विग पहन रखा। जब यात्रियों ने उसे घेरकर पकड़ा तो धक्का मुक्की के दौरान उसके एक यात्री ने उसे बाल पकड़कर खींचना चाहा, जिससे उसका विग निकलकर हाथ में आ गया। बोलचाल से बदमाश जबलपुर, सतना, प्रयागराज क्षेत्र का रहने वाला लग रहा है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति