WACA में प्रैक्टिस का विराट-बुमराह का वीडियो हुआ लीक, सीरीज की तैयारी जमकर कर रही भारत

पर्थ
पर्थ के वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (WACA) स्टेडियम पर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी जमकर कर रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ में ही खेला जाना है। WACA स्टेडियम को चारों तरफ से नेट्स से कवर कर दिया गया है और ऐसे में पब्लिक को प्रैक्टिस सेशन देखने को मौका नहीं मिल रहा है। मीडिया के लिए भी प्रैक्टिस सेशन को कवर करना काफी मुश्किल हो रहा है, ऐसे में स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट क्लोए एमांडा बेली ने विराट और बुमराह की प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में विराट कोहली पेस अटैक का सामना करते नजर आ रहे हैं, वहीं बुमराह ने भी जमकर नेट्स पर गेंदबाजी की है। इस वीडियो में शुभमन गिल और सरफराज खान साथ में बैठे भी दिख रहे हैं।

सीरीज का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला जाना है और टीम इंडिया इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से करीब दो सप्ताह पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंची। टीम इंडिया को हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज में 0-3 से क्लीनस्वीप झेलना पड़ा था, जिसके बाद से यह टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। दरअसल अगर टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है, तो उसे यह सीरीज कम से कम 4-0 के अंतर से जीतनी होगी, जिसके बाद वह बाकी किसी टीम के ऊपर निर्भर हुए फाइनल में पहुंच जाएगी।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले फाइनल में पहुंचने की सबसे प्रबल दावेदार थी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर बनी हुई थी, लेकिन यह सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद से पूरा खेल ही बदल गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले यह टीम इंडिया की आखिरी टेस्ट सीरीज भी है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति