चार साल के बच्चे पर चढ़ाई कार पैरों के ऊपर से गुजरे पहिए, ड्राइवर रुका ही नहीं

बैतूल

 बैतूल में दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहे बच्चे के ऊपर एक शख्स ने कार चढ़ा दी। गाड़ी का पहिया बच्चे के पैरों से गुजरा। महिला चिल्लाई लेकिन ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया। परिजन 4 साल के बच्चे को अस्पताल पहुंचे। बच्चे का इलाज चल रहा है। परिजन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना चंद्रशेखर वार्ड की है। पुलिस कार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

जानें पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर वार्ड निवासी अयांश(4) बुधवार दोपहर को घर के बाहर साइकिल चला रहा था। बच्चे की मौसी अर्चना खड़े होकर अयांश को देख रही थी। तभी ग्रे कलर की कार आई। कार रुकी तो एक महिला उतरी। साइकिल चला रहे अयांश के पीछे कार खड़ी थी। इसी बीच ड्राइवर ने अयांश को कुछ कहा। अयांश खड़ा हो गया। थोड़ी देर बार अयांश के ऊपर ड्राइवर ने कार चढ़ा दी। अयांश गिर गया और कार का पिछला टायर उसके पैर के ऊपर से निकल गया। बच्चे की मौसी चिल्लाई लेकिन ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया।  

जानबूझकर चढ़ाई कार
परिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चे का इलाज चल रहा है। बच्चों के घरवालों ने बुधवार रात कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी में मिले रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार और उसके चालक की तलाश कर रही है।परिजन ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर ने जानबूझकर बच्चे पर गाड़ी चढ़ाई। उसको कड़ी से कड़ी सजा मिले। कार के टायर के निशान अयांश की पेंट पर छप गए हैं। इससे साफ है कि कार के पहिए उसके पैरों से गुजरे हैं।

बच्चे की पेंट पर छप गए टायर के निशान

पुष्पलता ने कहा- हम कार से आने वाले लोगों को नहीं पहचानते। ड्राइवर ने जानबूझकर बच्चे पर गाड़ी चढ़ाई। उसको कड़ी से कड़ी सजा मिले। कार के टायर के निशान अयांश की पेंट पर छप गए हैं। इससे साफ है कि कार के पहिए उसके पैरों से गुजरे हैं।

हमने पैंट बिना धोए सुरक्षित कर लिया है।

रजिस्ट्रेशन नंबर से तलाश रहे कार परिजन ने बुधवार रात कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। टीआई देवकरण डेहरिया ने कहा, 'सीसीटीवी में मिले रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार और उसके चालक की तलाश की जा रही है।'

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति