रेलवे लेकर आया राहत की खबर, इन 4 विशेष ट्रेनों के बढ़ा दिए फेरे

भोपाल

अगर आप छठ पूजा में घर गए थे और अब वापस लौटने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत की है। रेलवे ने त्योहारी सीजन के अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश के विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली दो विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी गई है, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी।

 दरअसल, इनमें नांगेड़-पानीपत स्पेशल ट्रेन को 4 ट्रिप में चलाने का फैसला लिया है वहीं एकता नगर (केवड़िया)-रीवा महामना एक्सप्रेस में 2 कोच अस्थाई रुप से दोनों दिशाओं में लगाने का निर्णय लिया हैं। रेलवे के इस कदम से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों के रूट्स पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय और बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे उनकी यात्रा और भी आरामदायक हो जाएगी।

इन स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई गई

नांदेड- पानीपत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

-गाड़ी संख्या 07437 नांदेड- पानीपत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 14 और 19 नवंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से 5:40 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 1:40 बजे पानीपत पहुंचेगी।

-गाड़ी संख्या 07438 पानीपत -नांदेड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 15 और 20 नवंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशऩ से 15:35 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 3: 00 बजे नांदेड स्टेशन पहुंचेगी।

-ये ट्रेन दोनों दिशाओं में एमपी के भोपाल, इटारसी और खंडवा स्टेशन में रुकेगी।
एकता नगर (केवड़िया)- रीवा महामना एक्सप्रेस

-गाड़ी संख्या 20905 एकता नगर(केवड़िया)-रीवा महामना एक्सप्रेस 15 से 27 नवंबर तक लगातार चलेगी।

-गाड़ी संख्या रीवा महामना- एकता नगर(केवड़िया) एक्सप्रेस 16 से 28 नवबंर तक लगातार चलेगी।

ये दोनों दिशाओं में एमपी के खडंवा, इटारसी, गाडरवारा, जबलपुर स्टेशन में रुकेगी।

रेलवे ने दी यात्रियों को जानकारी
रेलवे विभाग के वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी हुई अवधि से यात्री ट्रेनों का फायदा ले सकते हैं। यात्री किसी भी कंम्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र, ऑनलाइन आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से आरक्षण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही, रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सही जानकारी के लिए नजदीकी स्टेशन, एनटीईएस और रेल मदद ऐप 139 का उपयोग करें।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति