इंदौर में दिखा मोहम्मद शमी का जलवा, लेकिन 7,415 किलोमीटर दूर बैठी टीम इंडिया को मिली राहत

नई दिल्ली
इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल की टीम के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी खेलने उतरे। 360 दिनों के अंतराल के बाद मोहम्मद शमी प्रोफेशनल मैच खेलने उतरे। ये उनका कमबैक मैच था। हालांकि, कमबैक मैच के पहले दिन वे थोड़े से फीके नजर आए, क्योंकि उनको कोई विकेट 10 ओवर गेंदबाजी करने के बाद नहीं मिला। हालांकि, दूसरे दिन उनकी गेंदबाजी में वही पुरानी धार नजर आई और उन्होंने सामने वाली टीम के परखच्चे उड़ा दिए।

मोहम्मद शमी ने एमपी के खिलाफ 19 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 4 ओवर मेडेन थे। शमी ने कुल 54 रन खर्चे और 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 2.80 के रन रेट से रन दिए। भले ही इंदौर में मोहम्मद शमी ने दमदार गेंदबाजी की, लेकिन इसकी धमक 7,415 km दूर (पर्थ) बैठी टीम इंडिया को सुनाई दी और टीम मैनेजमेंट को इससे राहत मिली होगी। मोहम्मद शमी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वे रणजी ट्रॉफी की फॉर्म और फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किए जा सकते हैं। वे जसप्रीत बुमराह के अच्छे जोड़ीदार ऑस्ट्रेलिया में फिर से बन सकते हैं।

बता दें कि मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला 19 नवंबर 2023 को खेला था, जो वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल था। उस मैच के बाद वे क्रिकेट से दूर नजर आए। उनके पैर की सर्जरी हुआ और इससे उबरने में उनको काफी समय लग गया। वे थोड़े समय पहले वापसी कर सकते थे, लेकिन रिहैब के दौरान उनके घुटने में सूजन आ गई थी। ऐसे में थोड़ा अतिरिक्त समय उनकी रिकवरी में लगा और अब फाइनली वे मैदान पर आ चुके हैं और अपने पहले ही मैच की पहली पारी में 4 विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया जाने की दावेदारी पेश कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेलना है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति