केदारनाथ उपचुनाव के बीच क्या कहा पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी कह दिया खटा खट

देहरादून.
उत्तराखंड में उपचुनाव के बीच कांग्रेस ने एक बार फिर चुनाव के बीच खटा खट शब्द का प्रयोग किया है। इस बार ये शब्द पूर्व सीएम हरीश रावत ने इस्तेमाल किया है। बीते दिनों से महाराष्ट्र और झारखंड में भी राहुल गांधी ने खटाखट शब्द को अपने संबोधनों में इस्तेमाल किया।

बता दें कि सबसे पहले राहुल गांधी ने खटा खट शब्द का इस्तेमाल किया जिसके बाद ये शब्द सियासत का केंद्र बन गया। भाजपा ने कई बार राहुल गांधी के खटाखट शब्द का मजाक भी बनाया। लेकिन बीते दिनों से महाराष्ट्र और झारखंड में भी राहुल गांधी ने खटाखट शब्द को अपने संबोधनों में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

केदारनाथ उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है। जिसके लिए भाजपा,कांग्रेस समेत सभी सियासी दलों ने पूरा जोर लगा दिया है। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने केदारनाथ की जनता से कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में वोट के लिए खटा खट वोट डालने की अपील की है।

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा कि पिछले दिनों केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए केदारघाटी के विभिन्न गांवों ओर बाजारों में जनसंपर्क किया, जिसमें मैंने अपने बोडा, बोड़ी, भुल्ला, भुल्ली, दीदियों ते प्रणाम क्यारी और कांग्रेसक एक भौत अच्छूँ नेता/प्रत्याशी मनोज रावत क पक्ष म आन वाली 20 तारीक़ा कुन खटा खट वोट डलनाकुन ब्वाल। हमर केदारनाथ और केदारियत तभी सुरक्षित रियाल जब हम विधानसभा म एक भौत अच्छूँ नेता ते ये चुनाव म चुनिकन भिजला। मीते पूरी उम्मीद ची मनोज हमर केदारक मान सम्मान ते हमेशा बनेकन रखल।

बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान को 'हास्यास्पद' बताया, जानिए पूरा मामला
हरीश रावत ने गढ़वाली में जनता से अपील करते हुए कहा कि 20 तारीख को सभी लोगों ने मनोज रावत के समर्थन में खटाखट वोट डालना है। हमारा केदारियत तभी सुरक्षित रहेगा जब विधानसभा में एक बहुत अच्छा नेता चुनकर भेजेंगे।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति