प्रदेश में BJP के बूथ संगठन पर्व की शुरुआत, हर इकाई में तीन महिलाओं को बनाया जाएगा सदस्य

भोपाल

मध्य प्रदेश में बीजेपी (BJP) का बूथ संगठन पर्व शुरू हो गया है. इसमें बूथ स्तरीय इकाईयों का गठन किया जाएगा. हर इकाई में तीन महिलाओं को सदस्य बनाया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भोपाल में हुजूर विधानसभा के बूथ क्रमांक-223 पर बूथ संगठन पर्व का शुभारंभ कर पन्ना प्रमुख बने. राज्य की पहली बूथ अध्यक्ष अर्चना गोस्वामी सहित 11 पदाधिकारियों और सदस्यों को सहमति से चुना गया.

वहीं, पन्ना प्रमुख का दायित्व ग्रहण करने के बाद प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि मेरे बूथ पर पन्ना प्रमुख की भूमिका मिली है. संगठन पर्व के पहले फेज में सदस्यता पर्व में प्रदेश ने इतिहास रचा है और आज तक 1.65 करोड़ से ज्यादा सदस्य पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं. हमारा दूसरा फेज बूथ के संगठन पर्व की शुरुआत गुरुवार से हो गई. यह 20 नवंबर तक चलेगा. उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को लेकर बीजेपी हमेशा आगे रही है.

बूथ संगठन पर्व का शुभारंभ कर पन्ना प्रमुख बने वीडी शर्मा

संगठन पर्व पर प्रदेश के 65,013 बूथों में हर बूथ पर तीन महिलाओं को स्थान दिया जाएगा. बूथ कमेटी में हर वर्ग के लोगों को स्थान देने की शुरुआत भी हो गई है. इसी दिशा में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए इंचार्ज, व्हाट्सएप इंचार्ज सहित लाभार्थी इंचार्ज भी बनाया गया और प्रदेशभर में इस तरह संगठन पर्व के तहत सभी वर्गों को शामिल कर प्रतिनिधित्व दिया जाएगा.

बीजेपेी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से गरीबों का कल्याण कर उनके जीवन में खुशियां लाने का काम कर रही हैं. केंद्र और राज्य सरकार नई-नई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों का जवाब देते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जब चुनाव जीतती है तो राहुल गांधी के सिर पर सेहरा सजाती है. हारने का आभास होता है तो गुंडागर्दी करने पर उतारू हो जाती है और प्रशासन एवं ईवीएम पर ठीकरा फोड़ती है. विजयपुर में कांग्रेस नेताओं ने गुंडागर्दी की है, मैनें वहां जाकर इसका विरोध किया है. 23 नवंबर को जब परिणाम आएंगे, तब विजयपुर और बुधनी की जनता का जवाब कांग्रेस को मिलेगा.

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति