जहाजपुर में अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान, 16 से अन्य शहर बंद, मस्जिद से पथराव की घटना के बाद फैसला

शाहपुरा/भीलवाड़ा
 राजस्थान के शाहपुरा जिले के जहाजपुर में जलझूलनी एकादशी के दिन भगवान पीतांबर श्याम की पालकी पर मस्जिद से पथराव की घटना के बाद से तनाव है। दो महीने बाद भी हिंदू संगठनों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से पीतांबर श्याम संघर्ष समिति ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया है। 15 नवंबर से जहाजपुर पूरी तरह बंद रहेगा।

जहाजपुर बंद और तनाव के पीछे यह है पूरा मामला

मामला जुलाई महीने का है जब जहाजपुर में जलझूलनी एकादशी के मौके पर भगवान पीतांबर श्याम की पालकी यात्रा पर पथराव हुआ था। घटना के बाद से ही हिंदू संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक सिर्फ़ 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि घटना में कई और लोग शामिल थे।

हिंदू समाज की मांगों के समर्थन में समिति ने आज से ही आंदोलन शुरू कर दिया है। यह शांतिपूर्ण बंद किया जा रहा है। सभी हिंदू समाज से आग्रह है कि इस आंदोलन को मजबूती प्रदान करें।

15 से जहाजपुर बंद, 19 तक शाहपुरा, भीलवाड़ा और चित्तौड़ भी बंद

बुधवार को पुलिस की ओर से 8 लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

आंदोलन को और तेज करते हुए समिति ने 15 नवंबर को जहाजपुर बंद और विरोध मार्च का ऐलान किया है। 16 नवंबर को जहाजपुर तहसील, 17 को शाहपुरा जिला और 18 नवंबर को शाहपुरा और भीलवाड़ा जिले संयुक्त रूप से बंद रहेंगे। 19 नवंबर को चित्तौड़ प्रान्त बंद का आह्वान किया गया है।

पुलिस ने की शांति बनाए रखने और बाजार खुले रखने की अपील

शाहपुरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य ने वीडियो जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने और बाजार खुले रखने की अपील की है। हालांकि, संघर्ष समिति के आह्वान के आगे पुलिस की अपील बेअसर रही और जहाजपुर पूरी तरह बंद रहा। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति