उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर, औरैया, हमीरपुर, महोबा सहित छतरपुर के 18 जुंवारी गिरफ्तार

छतरपुर
पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।रात्रि में खजुराहो के एक होटल में जुंवे के संचालन होने की सूचना प्राप्त हुई। अनुभाग नौगांव व खजुराहो से संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। राजपत्रित पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भेष बदलकर खजुराहो के सारांश होटल में विधिवत भ्रमण किया, होटल के हॉल में जुआ चल रहा था, पुलिस बल द्वारा घेराव कर सभी जुआरियों को पकड़ा गया। जुआ के फड़ व हार जीत का दाव लगाकर खेल रहे जुंवारियो के पास से 20 लाख रुपए नगद राशि एवं ताश की गड्डियां बरामद की गई।

साथ ही आरोपियों के पास से प्रयुक्त वाहन दो टोयोटा इनोवा, ह्युंडई अल्काजार, वेन्यू एवं 13 मोबाइल फोन एप्पल, सैमसंग वनप्लस इत्यादि कंपनियां के बरामद किए गए। 20 लाख रुपए नगद राशि, चार लग्जरी वाहन, 13 मोबाइल फोन कुल संपत्ति करीब एक करोड रुपए से अधिक जप्त कर जुआ खेल रहे उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर, औरैया, हमीरपुर, महोबा सहित छतरपुर जिले के 18 जुंवारी फारुख खान उर्फ वीरू पठान पिता जमालुद्दीन निवासी विद्याधर कॉलोनी खजुराहो जिला छतरपुर,  अरविंद गुप्ता पिता धर्मराज निवासी पदरी सुमेरपुर जिला हमीरपुर,  सत्येंद्र सिंह पिता सुखदेव निवासी पचखुरा जिला हमीरपुर, मुकेश रजक पिता किशनलाल निवासी गढ़ी मलहरा जिला छतरपुर, सत्यम शर्मा पिता रामबाबू निवासी सिकंदरा जिला कानपुर,पूरन कुमार पांडे पिता माता प्रसाद निवासी औरैया,शैलेंद्र पुरोहित पिता हरनारायण निवासी महोबा, हरिशंकर चौरसिया पिता बृज गोपाल निवासी सत्तिपुरा मोहल्ला महोबा,मोहम्मद हलीम पिता अब्दुल कयूम निवासी बारीगढ़ जिला छतरपुर, दुर्ग विजय यादव पिता प्रदुम्न यादव निवासी यशोदा नगर महोबा, जगदीश वर्मा पिता कैलाश चंद्र निवासी श्रीनगर जिला महोबा, पिंकू पिता जफर हुसैन निवासी चितेपुरा चरखारी जिला महोबा, मोहम्मद नसीम पिता नूर मोहम्मद मंजूर नगर खजुराहो,छत्रपाल यादव पिता स्वामीदीन यादव निवासी गांधीनगर महोबा,पवन कुमार पिता राम मनोहर निवासी भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर,बालकरण पिता ब्रह्मा प्रसाद वर्मा निवासी मवईजार जिला हमीरपुर,हर्षवर्धन गुप्ता पिता महेश निवासी श्रीनगर जिला महोबा,बसंत कुमार लोधी पिता मैयादीन निवासी चरखारी जिला महोबा को अभिरक्षा में लेकर थाना खजुराहो में जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव श्री चंचलेश मरकाम के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरपालपुर निरीक्षक पुष्पक शर्मा, थाना प्रभारी खजुराहो उप निरीक्षक अतुल दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप, प्रधान आरक्षक राकेश आरक्षक कमल सिंह सेंगर, धीरेंद्र राजावत, सूरज यादव, शैलेश सिंह, पुष्पेंद्र राजावत, अनिल, रंधौर यादव, संदीप, सोनू यादव, जयराम, सौरभ तिवारी एवं अनुभाग नौगांव व खजुराहो से गठित पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति