बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती समारोह पर डिप्टी सीएम ने लोरमी को दी करोड़ों की सौगात

लोरमी

मुंगेली जिले के लोरमी स्थित खुड़िया में बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल हुए. इस अवसर पर 80 से अधिक जनजातीय समाज प्रमुखों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. वहीं खुड़िया क्षेत्र में 18 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ. डिप्टी सीएम ने खुड़िया में 538 आवास स्वीकृत होने की बात भी कही.

कार्यक्रम में कलेक्टर राहुल देव के नेतृत्व में तमाम विभागों के स्टाल लगाए गए थे, जिसका निरीक्षण डिप्टी सीएम साव ने किया. इस दौरान दर्जनभर से अधिक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को चेक सहित किट का वितरण भी किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया. उन्होंने जनजाति गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जननायक थे. उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल जंगल जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी. देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर साल 15 नवंबर को जनजाति गौरव देश के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने समाज के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया. इतिहास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद लोरमी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार दौरा कर रहा हूं.

छात्रावास खुलवाने पर डिप्टी सीएम को समाज ने दिया धन्यवाद

जनजातीय समाज प्रमुख हरीश मंडावी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने गुलामी से आजादी दिलाने संघर्ष किया. ऐसे वीर सपूत को सादर नमन है. उन्होंने लोरमी में बालक बालिका छात्रावास खुलवाने के लिए उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम में वनमण्डलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, शैलेश पाठक, कोमल गिरी गोस्वामी, विक्रम सिंह, गुरमीत सलूजा, रवि शर्मा, वर्षा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति