आदिवासी समाज आज भी अपने संस्कृति और संस्कार को संजोए हुए है : राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह

सिंगरौली

जिलें भर में भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती  को धूमधाम  से जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में राज्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह के मुख्य अतिथि में एवं सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेंय, कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता के गरिमामय उपस्थित में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर एवं भगवान बिरसा मुण्डा के छाया चित्र पर मल्यापर्ण कर किया गया। समारोह में एकलव्य विद्यालय की छात्राओं के द्वारा मनमोहक सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया। छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत गीतो ने अतिथियों को मत्रमुग्ध कर दिया।

 इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने जनजातीय गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की आज पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। आज पूरा देश एक साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन के असली मालिक आदिवासी समाज है। यह हमारे पर्यावरण, संस्कृति की रक्षा करने वाला समाज है। आधुनिक युग में हम अपने संस्कृति संस्कार भूलने लगे हैं लेकिन आदिवासी समाज आज भी अपने संस्कृति और संस्कार को संजोए हुए है।

उन्होंने कहा कि भारत में आदिवासी समाज सुदूर वनांचल क्षेत्र में निवास करता है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज के उत्थान, उन्नति और विकास के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश में स्थिति बदली है। मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरा देश देख रहा की बिरसा मुंडा कौन है। आदिवासी संस्कृति को देख और समझ रहा है। आज मोदी जी अनेक कल्याणकारी योजना बनाकर आदिवासी समाज के उन्नति और उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।

 वही समारोह को संबोधित करते हुये सिंगरौली विधायक श्री राम निवास शाह ने कहा कि आज अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग सरपंच, पांच बनने के लिए सोचते थे। लेकिन आज गर्व की बात है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण आज आदिवासी समाज को बेटी श्रीमति द्रौपती मुर्मू देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति के पद को सुशोभित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आदिवासी समाज के प्रति विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा भी कई योजनाएं संचालित कर आदिवासी समाज के विकास एवं उनके उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है।

      समारोह में देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने कहा कि आज दिन पूरे देश के लिए गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में समूचे देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस कर रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने। कहा कि हमारी केन्द्र एवं राज्य सरकार ने हमेशा जनजाति समाज को सम्मान देने का काम किया है। देश के लिए बहुत ही सम्मान की बात है कि देश के सर्वोच्चित पद में आदिवासी महिला है। राष्ट्रपति के रूप में श्रीमति द्रौपती मुर्मू आदिवास समाज का मान बढ़ा रहीं है। प्रदेश सरकार के द्वारा भी समाज के उत्थान के लिए कई कार्य किये जा रहे। देवसर विधायक के द्वारा समारोह के दौरान सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली एकलव्य विद्यालय के छात्राओं को प्रति छात्र 5 हजार रूपयें सम्मान राशि दियें जाने की घोषणा की। समारोह में नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेंय के द्वारा भी उपस्थित जन सामूह को जनजाति गौरव दिवस की बधाई देते हुये भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन के बारे में अवगत कराते हुयें उनके संघर्षो को याद किया गया।

 समारोह के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन पर प्रकाश डालते हुये बताया कि बरसा मुंडा जी का जन्म 15 नवम्बर 1875 को झारखंड के उलीहातू गांव में एक साधारण मुंडा परिवार में हुआ था। उनका जीवन बेहद कठिनाइयों से भरा था और उन्हें बाल्यावस्था से ही आर्थिक संघर्षों का सामना करना पड़ा। कलेक्टर ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा को धरती आवा भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि भागवान बिरसा मुण्डा का भारत की आजादी अहम योगदान है। उन्होंने सोसक ब्रिटस औपनिवेशिक व्यवस्थाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी तथा आम लोगो के मन में आजादी की अलख जागने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा के तरह ही भारत के अनेक जनजाति समाज के नायको ने अपने प्राणो की आहूति देकर भारत को अंग्रेजो के क्रूर शासन से मुक्ति दिलाने में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। आज भगवान बिरमा मुण्डा के जन्म दिवस के अवसर पर उन महान बलिदानियों को भी याद करने का दिन है।   

 समारोह के दौरान विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियो को अतिथियों के कर कमलो द्वारा लाभान्वित कराया गया। जिसमें पीएम जनमन योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों को उनके आवासों की चाभी सौपकर उनका गृह प्रवेश कराया गया। वही पॉच बैगा जन जाति के हितग्राहियों को केसीसी स्वीकृत प्रमाण पत्र तथा उन्नत किस्म के बीजों का किट प्रदान किया गया। तथा 10 समूहों को मछुआ क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। समारोह के दौरान उपस्थिति अतिथि सहित जन सामूह के द्वारा बिहार प्रदेश के जमुई जिले से प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा एवं सुना गया।

  इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश,  डीपीओ राजेश गुप्ता, उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेंय, खाद्य आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, उप संचालक उद्यानिकी एच.एल निमोरिया, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, जन जाति कार्य विभाग के ए.डी जीतेन्द्र सहित पार्षद संतोष शाह, वरिष्ट समाजसेवी संदीप चौबे, सुन्दर शाह, पूनम गुप्ता, अरविंद दुबे, कालिका प्रसाद गुप्ता, सुनील दुबे, कमल नयन चौरसिया, भोला प्रसाद शाह सहित जन जाति वर्ग के नागरिक एवं एकलव्य विद्यालय के गुरूजन एवं छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति