उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा की हवालात से पहली तस्वीर आई सामने

जयपुर
राजस्थान की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा की हवालात से पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में वह जमीन पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि पुलिस ने नरेश मीणा को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर वोटिंग के दौरान उसने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारा था।

दरअसल, नरेश मीणा ने वोटिंग के दौरान इस पर ऐतराज जताया था कि आखिर उसका चुनाव चिन्ह इतना हल्का क्यों दिख रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच इस कदर विवाद बढ़ गया कि बात हाथापाई तक आ पहुंची। नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों के समर्थक भी आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को काबू में कर लिया।

फिलहाल, स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है। लेकिन, इस दौरान नरेश मीणा के समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया था। जहां कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया] तो वहीं सार्वजनिक संपत्तियों को भी व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचाया। उपद्रव के बाद नरेश मीणा फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। इतना ही नहीं, उसने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल से वीडियो साझा कर पुलिस-प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि अगर किसी में हिम्मत है, तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाए। मैं किसी भी कीमत पर आत्मसमर्पण नहीं करूंगा। अगर किसी को लगता है कि मैं आत्मसमर्पण के लिए तैयार हो जाऊंगा, तो मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह उसकी गलतफहमी है।

इसके साथ ही उसने अपने समर्थकों को संदेश दिया है कि आगे की योजना के बारे में आपको जानकारी दे दी जाएगी कि आगे क्या कदम उठाना है। फिलहाल मैं ठीक हूं। कोई दिक्कत नहीं है। आखिरकार पुलिस ने काफी उठापटक के बाद नरेश मीणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा, उसके 60 समर्थकों को भी गिरफ्तार किया गया है। नरेश मीणा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा-189(2), 190, 115(2), 121(2), 132, 223(a), 351(2), 109(1) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132, 131 के तहत केस दर्ज किया है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति