पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के आरोपी को 12 घंटे में ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया

 

नोएडा
पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के आरोपी को 12 घंटे में ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मीट की दुकान आरोपी ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी।

पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया था जो आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मात्र 12 घंटे के अंदर हत्या की घटना का खुलासा करते हुए हत्यारे आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक 14 नवंबर को थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत गौशाला के पास सोरखा में एक अज्ञात व्यक्ति ने शहजाद की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उस अज्ञात व्यक्ति की तलाश के लिए कई पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस के मुताबिक 15 नवंबर को लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से इस घटना से संबंधित व्यक्ति के सेक्टर-117 के जंगल की ओर जाने की सूचना मिली थी।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश करते हुए पकड़ने की कोशिश की गई तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान अमरजीत महतो (35) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस व 1 खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति