छात्रा के किसी और से बात करने से नाराज युवक ने ब्लेड से किया जानलेवा हमला

कोरबा

 कक्षा 11 वीं की छात्रा पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित छात्रा का परिचित है। उसके साथ छात्रा का विवाद चल रहा था, इससे नाराज होकर युवक ने इस घटना को अपने मित्र के साथ मिल कर अंजाम दिया था।

सीसीटीवी व साइबर की जांच से मिले सबूत
    कोहड़िया स्थित अपने घर से स्वामी आत्मानंद स्कूल पंप हाऊस जा रही 17 वर्षीय छात्रा पर कालोनी के पानी टंकी के पास दो पहिया सवार दो नकाबपोश युवकों ने ब्लेड से हमला कर दिया था।
    पुलिस इस घटना को चुनौती मानते हुए आरोपितों की पतासाजी शुरू की। सीसीटीवी व साइबर की जांच के बाद पुलिस ने मोहनीश केंवट 26 वर्ष निवासी पीपरपारा कोहड़िया तथा आकाश राठौर 24 वर्ष निवासी ढोढ़ीपारा को गिरफ्तार किया है।

इस बात को लेकर था नाराज
बताया जा रहा है कि मोहनीश, छात्रा का पूर्व परिचित है और अक्सर उससे बातचीत किया करता था। पिछले कुछ दिनों से लग रहा था कि छात्रा उसकी जगह किसी अन्य से बातचीत कर रही है, इस बात को लेकर वह नाराज था। वह अपने मित्र आकाश राठौर के साथ मिल कर उसे सबक सिखाने की सोची और इस घटना को अंजाम दे डाला।

बिना नंबर की स्कूटी में आए थे आरोपित
आरोपित बिना नंबर की स्कूटी में आए थे, ताकि पुलिस उन्हें न पकड़ सके। छात्रा बार- बार अपना बयान बदल रही थी, इस वजह से पुलिस को जांच के दौरान परेशानी हुई। उसने पहले यह बताया कि बदमाश स्कूटी में आए थे, फिर बाइक में आने की बात कही। स्थिति स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने धारा 183 के तहत न्यायालय में पीड़िता का बयान कराया है। पुलिस ने धारा 109 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर दोनों आरोपित को जेल भेज दिया।

आरोपित के भाई ने एक साल पहले किया था छेड़छाड़
पुलिस ने इस मामले में मोहनीश के भाई दयाल केंवट 30 वर्ष निवासी पीपरपारा को छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का अपराध पंजीबद्ध किया है। जांच के दौरान यह पता चला कि करीब एक वर्ष पहले अक्टूबर 2023 में दयाल के पास छात्रा ट्यूशन पढ़ने उसके घर जाया करती थी। वह छात्रा को एकतरफा प्यार करने लगा और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की। यहीं नहीं उसके गले में चाकू रखकर जान से मारने का भय दिखाकर वीडियो बना लिया था। पुलिस ने इस मामले में अब धारा 354, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व चाकू जब्त किया।

अब मोबाइल लुटेरों को पकड़ने की चुनौती
अब पुलिस के सामने मोबाइल लुटेरों को पकड़ने की चुनौती स्कूली छात्रा को ब्लेड मारने के कुछ देर बाद ही कालेज से पंप हाउस अटल आवास स्थित अपने घर लौट रही एक छात्रा से बाइक सवार दो अज्ञात नकाबपोश युवको ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया था। उसमें छात्रा का मोबाइल, कालेज के किताब समेत कुछ अन्य सामान थे।

शिकायत सीएसईबी पुलिस चौकी में दर्ज
एकाएक घटना से छात्रा हड़बड़ा गई थी। घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपनी मां को दी, तब मां- बेटी ने मामले की शिकायत सीएसईबी पुलिस चौकी में दर्ज कराई। इस घटना को भी ब्लेड मारने वाले आरोपितों से जोड़ कर देखा जा रहा था, पर ब्लेड मारने वाले आरोपित के पकड़ाने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बैग लूटने वाले आरोपित अन्य है। पुलिस के समक्ष अब इन आरोपितों को पकड़ने की चुनौती बनी हुई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति