वनांचल नगरी सांकरा में आयोजित हुआ जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम

रायपुर

जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज वनांचल नगरी विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में आयोजित किया गया। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि हमको भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा मिलती है हम कितने दिन जीते हैं, कितने साल जीते हैं, मायने नहीं रखता, हम अपने जीवन को कैसे जीते हैं, यह मायने रखता है। भगवान बिरसा मुंडा ने केवल 25 साल की उम्र में ही अपने देशहित में बलिदान कर दिया। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा, जल, जंगल और जमीन के लिए की। ऐसे महान पुरुष के जीवन से प्रेरणा लेकर के हम समाज, देश को संगठित करके आगे ले जा सकते हैं। मंत्री श्री वर्मा ने कृषि विभाग की ओर से 15 हितग्राहियों को मसूर मिनीकिट वितरण, 9 हितग्राहियों को स्प्रेयर पंप वितरण, पशु चिकित्सा विभाग की ओर से 8 हितग्राहियों को चेक वितरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 हितग्राहियों को पोषण कीट का वितरण, श्रम विभाग की ओर से 4 हितग्राहियों को राशि वितरित किया।

मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर आदिवासी समाज सहित सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इससे जनजातीय समुदाय को जागृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय वीरों का छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा योगदान है। जब कभी भी हम आदिवासी की बात करते हैं, तो सबसे पहले भाव यही उठता है, कि आदिवासी बहुत ही सहज, सरल और उदार व्यक्ति और प्रकृति प्रेमी होते हैं। जनजाति जीवन शैली में भारत दर्शन और सनातन के मूल्य गुंजित होते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए भी गर्व होता है कि हमारा आदिवासी समाज अनादि काल से आज तक अपने सादगी के लिए जाना जाता है। उतनी ही अपनी अस्मिता को बचाने और अपने मान सम्मान हेतु संघर्ष के लिए भी जागरूक होते हैं। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि हमें आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के रूप में मिला है। प्रदेश मे हम जनजातिय समुदाय को ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम जनमन योजना लागू कर विशेष पिछड़ी जनजाति को राष्ट्र के मुख्यधारा से जोड?े का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत इन वर्गों को आवास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता के लिए कौशल विकास, स्व-रोजगार संबंधी अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाकर उन्हें संगठित करने का प्रयास किया है। इस अवसर पर पूर्व सिहावा विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह और सर्व आदिवासी समाज के तहसील अध्यक्ष श्री उमेश देव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति