भारत के पाकिस्तान न जाने के फैसले पर तारिक हमीद कर्रा ने कहा- क्रिकेट और आतंकवाद को एक साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए

जम्मू
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के पाकिस्तान न जाने के फैसले पर शुक्रवार को कहा कि क्रिकेट और आतंकवाद को एक साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। कर्रा ने कहा, "कांग्रेस पार्टी या फिर दूसरी राजनीतिक पार्टी का इससे क्या लेना देना है। निजी तौर पर, मुझे क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं है। मेरा मानना ​​है कि राजनीति और खेल को आपस में नहीं जोड़ा जाना चाहिए। खेल एक अलग भावना के साथ खेला जाता है, इसे राजनीतिक मामलों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

गुरु पर्व पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी का जन्म सिर्फ सिख समुदाय के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए हुआ था। नानक जी की शिक्षाएं जातिगत भेदभाव के खिलाफ थीं और आज की विभाजनकारी राजनीति में हम उम्मीद करते हैं कि नानक जी का आशीर्वाद हम पर बना रहे और सद्भाव तथा भाईचारा कायम रहे।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने इतने लंबे समय तक कई मुश्किलों का सामना किया है और हम चाहते हैं कि यहां एक बार फिर खुशहाली और समृद्धि लौटे। यहां भाईचारा के साथ हम लोग रहें। बीसीसीआई ने हाल ही में आईसीसी को बताया था कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। ईएसपीएनक्रिकइंफो को मिली जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने आईसीसी को यह बताया है कि भारत सरकार ने टीम को पाकिस्तान जाने की सलाह नहीं दी है।

आठ देशों का यह टूर्नामेंट अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच पाकिस्तान में होना निर्धारित है। अब इस टूर्नामेंट के लिए पिछले साल के एशिया कप की तरह हाइब्रिड मॉडल अपनाना पड़ सकता है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति