इंदौर में बिना पहचान पत्र के होटल में ठहराना पड़ेगा महंगा, ऐसे ही मामले में एक मैनेजर गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर का आदेश

इंदौर
इंदौर में बिना परिचय पत्र के यदि किसी होटल संचालक ने मेहमानों को ठहराया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऐसे ही एक मामले में होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस कमिश्नर ने पहले ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिया था. इंदौर के पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया जिसके तहत यदि कोई भी होटल, लॉज, धर्मशाला, होमस्टे का संचालक बिना परिचय पत्र के किसी भी मेहमान को आश्रय देता है, तो ऐसे लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी.

यह आदेश जारी होने के बावजूद स्कीम-78 की पोसादा होटल में मैनेजर द्वारा ग्राहकों को बिना परिचय पत्र के ठहराया जा रहा था. जब पुलिस टीम ने होटल की जांच की तो पता चला कि कई लोग बिना परिचय पत्र के होटल में ठहरे हुए थे. इसके बाद लसूड़िया थाने में होटल के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है. होटल मैनेजर का नाम स्वप्निल फाटक है और वह देवास जिले के शिप्रा का रहने वाला है.

सुरक्षा कारणों से जारी किए जाते हैं आदेश
एडवोकेट वीरेन शर्मा के मुताबिक पुलिस विभाग द्वारा हमेशा से होटल, लॉज और धर्मशाला में ठहरने वाले लोगों की पड़ताल करने के लिए होटल संचालकों को लेकर आदेश जारी किए जाते रहे है. सुरक्षा कारणों से यह काफी आवश्यक भी है. होटल में ठहरने वाले मेहमानों से होटल संचालक और मैनेजर को परिचय पत्र मांगना आवश्यक है. इसके अलावा परिचय पत्र की छाया प्रति भी उन्हें अपने पास रखना होती है. ऐसा नहीं करने पर होटल के जिम्मेदार लोगों पर पुलिस प्रकरण दर्ज किया जा सकता है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति