फेसबुक मार्केटिंग में करियर बनाने में मदद करेंगे ये टूल्स, होगी अच्छी अर्निंग

कॉलेज, मार्केट, ट्रेन या फिर बस-स्टॉप, कहीं भी आप जाइए, वहां दिखाई देने वाला एक आम नजारा यह है कि ज्यादातर लोग लगभग हर कुछ मिनट में अपना मोबाइल फोन जरूर चेक करते हैं। वे खबरें पढ़ रहे हों, वाट्सएप मैसेज देख रहे हों या फेसबुक अथवा इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों का सिर्फ स्टेटस चेक कर रहे हों। रिसर्च के मुताबिक, लोग सप्ताह में लगभग एक पूरा दिन केवल सोशल मीडिया पर लगा देते हैं।

अगर इसे दूसरे नजरिए से देखें, तो मोबाइल पर लगाया जाने वाला यह ज्यादा समय विज्ञापनदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होता है, जिन्हें अपने सामान और सेवाओं को बेचने के लिए इन लोगों को टारगेट करना होता है। माना कि हर किसी को सोशल मीडिया और इसके काम करने के तरीके की जानकारी नहीं है, लेकिन यह भी सही है कि इसकी बारीकियां सीखकर आजकल अच्छा पैसा भी कमाया जा सकता है। इसलिए फेसबुक आप जैसे युवाओं के लिए पैसा कमाने और बिजनेस का निर्माण करने का अवसर भी है। आइए जानें, फेसबुक मार्केटिंग में करियर बनाने के लिए क्या किया जाना चाहिए…

टूल्स की समझ: इस फील्ड में आने के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और कारोबार की समझ काफी मददगार साबित होगी। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि फेसबुक मार्केटिंग टूल्स का इस्तेमाल शुरू करने के लिए आपको किसी योग्यता की जरूरत ही नहीं है। हां, यह मीडियम आपको मालूम होना चाहिए। इसके बाद एक फेसबुक बिजनेस एकाउंट खोलिए (जिसमें कोई भी खर्चा नहीं लगता है) और आप कमाई करने या इसे लाभदायक बिजनेस बनाने के लिए फेसबुक मार्केटिंग टूल इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं।

संसाधन की जरूरत: शुरुआत करने के लिए आपको बस एक इंटरनेट कनेक्शन, फेसबुक पर एक वैलिड बिजनेस एकाउंट और एक क्रेडिट कार्ड (क्योंकि फेसबुक क्रेडिट कार्ड के जरिये पैसे चार्ज करता है) की जरूरत है। बहरहाल, जब आपका बिजनेस बढ़ता है तो आप फेसबुक के साथ फॉर्मल कॉन्ट्रैक्ट कर सकते हैं।

टारगेटिंग टूल्स की जानकारी: फेसबुक प्रीसाइज मार्केटिंग टूल्स पेश करती है, जिनमें आप किसी क्लाइंट के लिए लगभग हर लोकेशन पर कैंपेन कर सकते हैं-जैसे, अगर आप दिल्ली में हैं और आप सिर्फ पटपड़गंज को टारगेट करना चाहते हैं या आप इलाहाबाद में हैं और केवल सिविल लाइंस के लोगों को टारगेट करना चाहते हैं तो आप फेसबुक के साथ ऐसा कर सकते हैं। इससे आप आयु वर्ग और जेंडर आधारित टारगेटिंग भी सकते हैं।

तजुर्बा और क्लाइंट की जरूरतें: यह सही है कि कोई भी व्यक्ति फेसबुक मार्केटिंग टूल्स इस्तेमाल करना शुरू कर सकता है, लेकिन फिर भी मार्केटिंग, सेल्स और प्रोडक्ट डिजाइन की पूर्व जानकारी भी होनी चाहिए। आखिरकार, आप अपने ग्राहकों के लिए कैंपेन करने के लिए इस जानकारी और एप्लीकेशन को इस्तेमाल करेंगे। अगर आपके क्लाइंट्स को नतीजे नहीं मिलते हैं तो आपका बिजनेस आगे नहीं बढ़ेगा।

सर्टिफिकेशंस: जैसे गूगल एडवर्ड्स सर्टिफिकेशन पेश करता है, वैसे ही फेसबुक ब्लूप्रिंट सर्टिफिकेशन कराता है, जो फेसबुक मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग फीचर्स में दिलचस्पी रखने वालों के लिए उपलब्ध है। यह सर्टिफिकेशन दो तरह का है। इसमें मीडिया बाइंग और मीडिया प्लानिंग शामिल हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति