छत्तीसगढ़ : श्रमिक सम्मेलन आज, 85 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को मिलेगा 46 करोड़ से अधिक का लाभ

कोरबा
छत्तीसगढ़ श्रम विभाग (Chhattisgarh Labour Department) द्वारा 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे राजीव गांधी ऑडिटोरियम ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा (Korba) में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इसमें उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन (Lakhan Lal Devangan) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. श्रमिक सम्मेलन (Labour Conference) में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 13 योजनाओं के 82,973 श्रमिकों को 45 करोड़ 40 लाख 20 हजार 993 रुपये डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा. इसी तरह छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत 153 श्रमिकों को 20 लाख 33 हजार रुपये की राशि, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल अंतर्गत 1900 श्रमिकों को एक करोड़ की राशि से लाभान्वित किया जाएगा.

सम्मेलन में कुल 85026 हितग्राहियों को 46 करोड़ 60 लाख 53 हजार 993 रुपये की राशि से लाभान्वित किया जाएगा. सम्मेलन में कोरबा जिले सहित अन्य जिलों के हितग्राही भी शामिल होंगे.

इन योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित

कोरबा में आयोजित होने वाले खास सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशी योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, लाभार्थी श्रमिक देय लाभांवित संख्या, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, आदि से लाभान्वित किया जाएगा.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति