दिशा पाटनी के पिता से 25 लाख का फ्रॉड, आयोग का अध्यक्ष बनाने के नाम पर ठगी

मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता और रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर जगदीश पाटनी बड़ी ठगी का शिकार हो गए हैं. दिशा के पिता को सरकारी आयोग में उच्च पद दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है. ठगी को लेकर दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने शुक्रवार शाम को बरेली कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

धोखाधड़ी पर क्या बोले अधिकारी?

इस पूरे मामले पर कोतवाली थाना प्रभारी डी.के शर्मा ने बताया- शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गर्ग, जूना अखाड़े के आचार्य जयप्रकाश, प्रीति गर्ग और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी की पूरी कोशिश कर रही है और मामले की सख्त कार्रवाई कर रही है.

दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी बरेली के सिविल लाइंस में परिवार सहित रहते हैं. शिकायत के अनुसार, उनका कहना है कि वो आरोपी शिवेंद्र प्रताप सिंह को पर्सनली जानते थे. शिवेंद्र ने ही उन्हें दिवाकर गर्ग और आचार्य जयप्रकाश से मिलवाया था.

दिशा के पिता से कैसे वसूले 25 लाख?

शिकायत में आगे कहा गया है कि आरोपी ने दावा किया था कि उसके राजनीतिक संबंध काफी मजबूत हैं. उसने जगदीश पाटनी को सरकारी आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या इसी तरह के प्रतिष्ठित पद दिलाने का आश्वासन दिया था. जगदीश का भरोसा जीतने के बाद 5 लोगों के ग्रुप ने कथित तौर पर उनसे 25 लाख रुपये लिए, जिसमें 5 लाख रुपये नकद और 20 लाख रुपये तीन अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए थे.

लेकिन, जब तीन महीने तक कोई प्रोसेस आगे नहीं हुआ, तो आरोपियों ने ब्याज सहित पैसे लौटाने का वादा किया था. हालांकि, पुलिस ने बताया कि जब जगदीश ने अपना पैसा वापस मांगा तो वो लोग उन्हें धमकियां देने लगे और उनके साथ एग्रेसिवली बर्ताव करने लगे.

जगदीश पाटनी ने ये भी आरोप लगाया है कि ठगों ने उन्हें गुमराह किया और अपने एक साथी हिमांशु नाम के शख्स को 'विशेष कार्य अधिकारी के रूप में पेश किया, ताकि उनके राजनीतिक संबंधों के झूठे दावों को पुख्ता किया जा सके.

बता दें कि जगदीश पाटनी यूपी पुलिस से सीओ पद से रिटायर्ड हुए हैं. बड़ी धोखाधड़ी का संदेह होने पर जगदीश पाटनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति