छत्तीसगढ़-भिलाई में चाय पीने निकले दोस्तों ने युवक को चाकू से गोदा

भिलाई.

भिलाई में फिर एक बार फिर युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या का दी गई। रामनगर तालाब के पास अलसुबह एक युवक और नाबालिग ने मिलकर अपने ही दोस्त की चाकू से वार कर हत्या कर दी। तीनों दोस्त रामनगर मुक्तिधाम तालाब के पास चाय पीने के दौरान किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया था।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। छावनी थाना और वैशाली नगर पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जहां पर तीनों दोस्तों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में दो दोस्तों ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। आस पास के लोगों ने घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम रोहित सिंह जामुल निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद से फरार आरोपियों की पतासाजी करने पर आरोपी भागने की फिराक में पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर अपनी टीम के साथ पहुंचे और वैशाली नगर थाना पुलिस को भी मौके पर पहुंचने की सूचना दी। जिस स्थान पर घटना घटित हुई है। वहां दो थाना क्षेत्रों की सीमा है। जिसके बाद छावनी पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। दोनो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति