राजस्थान-ब्यावर कलेक्टर ने अवैध खनन व परिवहन रोकने विशेष जांच दल (SIT) का किया गठन

जयपुर।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व राज्य सरकार की मंशानुरूप ब्यावर जिले में अवैध खनन परिवहन को लेकर सख्ती है। ब्यावर जिला कलेक्टर डॉ श्री महेंद्र खडगावत ने जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही अवैध खनन, परिवहन व अतिक्रमण को लेकर सख्ती बरतने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

उल्लेखनीय है कि गत 6 नवंबर को जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के रायपुर क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त करने पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग द्वारा 38 करोड़ की बड़ी राशि का जुर्माना लगाया गया। अवैध खनन को शत प्रतिशत रूप से रोकने के लिए जिला कलेक्टर ने गुरुवार को आदेश जारी कर जिला क्षेत्र ब्यावर में अवैध खनन की रोकथाम हेतु ब्यावर जिले के संबधित उपखण्ड क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया । विशेष जांच दल में (एसआईटी) उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित वृताधिकारी पुलिस विभाग, संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार व खनिज अभियंता सदस्य होंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के समस्त खनन क्षेत्रों का विशेष जांच दल संबधित उपखण्ड अधिकारियों के निर्देशानुसार जांच करें एवं अवैध खनन पाए जाने पर राज्य सरकार / माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) भोपाल के द्वारा जारी निर्देशों के परिपेक्ष्य में प्रभावी कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
——

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति