राजस्थान-केकड़ी में किया 68वीं राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता के लिए टीम का गठन

केकड़ी.

68वीं 17 वर्ष छात्र-छात्रा राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता को लेकर राजस्थान की टीम के खिलाड़ियों को यहां केकड़ी के पटेल मैदान पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता 22 से 27 नवंबर तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित होगी। यह प्रशिक्षण शिविर महात्मा गांधी राजकीय पायलेट विद्यालय केकड़ी के तत्वावधान में 15 से 19 नवंबर तक आयोजित किया गया है।

शिविराधिपति एवं प्रधानाचार्य अशोक जेतवाल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में छात्रों की टीम को हनवन्त सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एवं छात्राओं की टीम को पिंकी कुमारी के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दोनों ही वर्गों की टीमें हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबले में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होनें बताया कि राजस्थान की टीम में खिलाड़ियों का चयन कर टीमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। दोनों ही वर्गों में शुरुआती तौर पर 28-28 खिलाड़ी सूचीबद्ध किए गए थे, जिनमें से खेल कौशल व प्रदर्शन के आधार पर 18-18 खिलाड़ियों का चयन कर टीम को अंतिम रूप दिया गया। राजस्थान की टीम में केकड़ी के भी दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित राज्य दल 20 नवंबर को रोहतक के लिए रवाना होगा, जहां 22 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होगा।

राजस्थान हाॅकी टीम 17 वर्ष छात्र
छात्र टीम में आर्यन चौधरी, परमेश्वर चौधरी, एजाज बिसायती, गगनदीप सिंह, मनीष, आदित्य प्रताप सिंह, सोनू बलाई, मनीष सियाग, अर्जुन, बबलू, हर्षदीप सिंह, करणवीर सिंह, विजयपाल, आदित्य राय, हिमांशु, अंकित राठौर, तनवीर व आदित्य शामिल किये गए हैं।

राजस्थान हाॅकी टीम 17 वर्ष छात्रा
छात्रा टीम में रविना, मनभर, पूजा जाट, सोनू, सुनिता, योगिता, अनुष्का, पुष्पा कंवर, सोनिया, प्रियंका, अंजलि, ममता, यशवी, स्नेहा, खुशबू, पायल, मुस्कान व पिंकी चौधरी शामिल की गई हैं। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। केकड़ी जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा इस शिविर की देखरेख कर रहे हैं। इस आयोजन के माध्यम से राज्य और राष्ट्रीय स्तर की नई हॉकी प्रतिभाओं को तराशा जाएगा। यह प्रशिक्षण न केवल खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता को निखारेगा, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से भी तैयार करेगा। शिविर का सफल आयोजन भविष्य में केकड़ी को भी खेल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा। शिविर में राष्ट्रीय स्तर के कोच आने से केकड़ी के खिलाड़ियों को भी कुछ नया सीखने को मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि हॉकी खेल में केकड़ी के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपनी असाधारण खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। इन खिलाड़ियों में राधामोहन शर्मा, रामनिवास सेन, किशोरीलाल यादव, हंसराज मेधवंशी, ओमप्रकाश अग्रवाल, रतनलाल वर्मा सहित कई नाम शामिल हैं, जिन्होंने हॉकी में केकड़ी का नाम रोशन कर इस शहर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी। ये खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर पर हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के साथ भी शिविर में भाग ले चुके है। इनमें से कई खिलाड़ी अब दिवंगत हो गए हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति