भारतीय टीम के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने सूर्य कुमार यादव की कप्तानी के कायल हुए, मुझे गर्व है

नई दिल्ली
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जीत को विशेष करार दिया। भारत ने शुक्रवार को जोहान्सबर्ग में चौथे और अंतिम मैच में 135 रन से जीत दर्ज करके चार मैच की सीरीज 3-1 से अपने नाम की। इस सीरीज में बल्लेबाज तिलक वर्मा और संजू सैमसन तथा गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। लक्ष्मण ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘जिस तरह से हमारे खिलाड़ी पूरी सीरीज में खेले उससे मुझे वास्तव में उन पर बहुत गर्व है। सीरीज में 3-1 से जीत विशेष प्रयास का परिणाम है। सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन कप्तानी की। संजू सैमसन और तिलक ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया तो गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन असाधारण रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरी टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया और एक दूसरे की सफलता का आनंद उठाया, उससे मुझे इन खिलाड़ियों पर गर्व है। इस यादगार जीत के लिए बधाई।’’

कप्तान सूर्यकुमार ने भी सीरीज में जीत को विशेष बताया। उन्होंने ड्रेसिंग रूम में अपने साथियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘शाबाश मेरे साथियो। हर किसी को बधाई। हर कोई जानता है कि विदेशों में श्रृंखला जीतना कितना मुश्किल है। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। प्रत्येक खिलाड़ी को श्रेय जाता है। हमने टीम के रूप में यह सीरीज जीती है।’’ सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘यह जीत विशेष है और मुझे पूरा विश्वास है कि हर कोई इससे खुश होगा। इसके साथ ही हमें यहां काफी कुछ सीखने को भी मिला जो आगे काम आएगा। जो साथी अब घरेलू क्रिकेट में खेलेंगे उन्हें शुभकामनाएं।’’

सैमसन (नाबाद 109) और तिलक (नाबाद 120) की धमाकेदार नाबाद शतकीय पारियों के दम भारत ने चौथे टी20 में 283/1 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक का विदेशी सरजमीं पर और दक्षिण अफ्रीकी धरती पर किसी भी देश द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। सैमसन और तिलक के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 210 रन की अटूट साझेदारी हुई। अर्शदीप सिंह (20 रन देकर तीन विकेट) के शानदार शुरुआती स्पैल की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 10 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे और फिर पूरी टीम 18.2 ओवर में 148 रन पर सिमट गई।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति