कोहली-सरफराज, राहुल के बाद अब गिल भी हुए इंजर्ड, स्लिप में कैच लेने के दौरान अंगुली में चोट लगी

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़त हुई नजर आ रही हैं। खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल होते जा रहे हैं। सरफराज खान, विराट कोहली और केएल राहुल के बाद शनिवार को शुभमन गिल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। गिल को स्लिप में कैच लेने के दौरान अंगुली में चोट लगी।

रेवस्पोर्ट्स के मुताबिक वाका स्टेडियम में इंट्रा-स्क्वाड मैच सिमुलेशन के दूसरे दिन के दौरान फील्डिंग करते समय शुभमन गिल को अंगुली में चोट आई है। हालांकि टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस पर कुछ दिन नजर रखेगा, उसके बाद उनकी उपलब्धता को लेकर फैसला होगा। तीन दिन वाका के नेट्स में बिताने के बाद भारत ने सीरीज की शुरुआत से एक हफ्ते पहले ऑप्टस स्टेडियम में अपने मुख्य खिलाड़ियों को मैदान पर उतारकर अपनी तैयारियों पर जोर दिया है। इस इंट्रा-स्क्वाड मैच सिमुलेशन में विरोधी टीम के रूप में भारत ए और कुछ अन्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक तीन दिन तक शुभमन गिल की चोट पर नजर रखी जाएगी, जिसके बाद उनपर फैसला किया जाएगा। केएल राहुल मैच सिमुलेशन के पहले दिन 29 रन बनाकर खेल रहे थे जब तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की उठती गेंद उनकी कोहनी पर लगी। इस बल्लेबाज ने फिजियो से सलाह मशविरा करने के बाद मैदान छोड़ दिया।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अगर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाते हैं तो राहुल टीम में उनकी जगह लेने की दौड़ में शामिल हैं। सिडनी मार्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का अज्ञात चोट के लिए गुरुवार को स्कैन कराया गया था। इस बल्लेबाज ने हालांकि शुक्रवार को टीम के बीच आपस में खेले गए मैच में हिस्सा लिया और 15 रन बनाए।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति