महादेव सट्टा और मनी लाड्रिंग मामला : नेताओं की अवैध कमाई को सफेद करने में श्रीवास्तव की संलिप्तता

रायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव के खिलाफ ईडी में दर्ज ईसीआइआर की शुरुआती जांच में कई बड़े राजफाश हुए हैं। जांच में महादेव बेटिंग एप से जुड़ी कई कड़ियां भी सामने आई हैं। दरअसल रावत एसोसिएट्स से प्राप्त फंड एरोजेट एंटरप्राइजेज को भेजे गए थे। यह कोलकाता स्थित मजेस्टिक कमर्शियल से जुड़ा हुआ है और महादेव बेटिंग एप से संबंधित है।

मनी लॉन्ड्रिंग लिंक की जांच के दौरान फोरेंसिक ऑडिट में धोखाधड़ी का नेटवर्क उजागर हुआ है। फोरेंसिक ऑडिट में केके श्रीवास्तव की मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क में भी संलिप्तता सामने आई है। यह महादेव बेटिंग एप से जुड़े वित्तीय गतिविधियों से संबंधित है।

नकदी को विदेशी खातों में किया ट्रांसफर
जांच में यह भी साफ हुआ है कि कागजी कंपनियों के जरिए नकदी को विदेशी खातों में स्थानांतरित किया गया है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) का उल्लंघन भी किया गया है। फिलहाल रायपुर पुलिस के अलावा ईडी भी श्रीवास्तव की तलाश में जुटी हुई है। रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने आरोपी का पता बताने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर ज़ोनल ऑफिस ने केके श्रीवास्तव के खिलाफ धन शोधन निरोधक अधिनियम की धारा 3 के तहत प्रवर्तन केस सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) तेलीबांधा पुलिस थाने में दर्ज की है। श्रीवास्तव पर नोएडा की रावत एसोसिएट्स नामक निर्माण कंपनी को स्मार्ट सिटी योजना के तहत सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये का धोखा देने का आरोप है।

ईडी की फोरेंसिक ऑडिट और पुलिस जांच से कई संदिग्ध धन प्रवाह का पता चला है। उन पर हवाला के माध्यम से दिल्ली तक बड़े पैमाने पर पैसे भेजने और नेताओं की अवैध कमाई को सफेद करने में संलिप्त होने के सबूत भी मिले है। सूत्रों की माने तो केके श्रीवास्तव के संबंध महादेव बेटिंग एप से जुड़े कई संदिग्ध लेनदेन से पाए गए हैं,जिसकी जांच ईडी कर रही है।

तीन-तीन करोड़ के जारी तीन चेक रद
ईडी की जांच में यह सामने आया कि केके श्रीवास्तव ने तीन-तीन करोड़ रुपये के तीन चेक जारी किए थे, जिन्हें “स्टाप पेमेंट” के कारण रद कर दिया गया था। इसके अलावा उन पर धोखाधड़ी के दस्तावेज तैयार करने का भी आरोप है, जिनमें ग्लोमैक्स इंडिया और छत्तीसगढ़ सरकार के नाम से फर्जी एग्रीमेंट शामिल है।

वाटसएप चैट से सामने आए कई साक्ष्य
जांच एजेंसी ने यह भी पाया कि श्रीवास्तव ने कथित रूप से प्रभावशाली राजनीतिक संपर्कों का लाभ उठाया था, ताकि रावत एसोसिएट्स को धोखा दिया जा सके। साक्ष्य के तौर पर पेश किए गए वाटसएप चैट में यह पुष्टि हुई है कि श्रीवास्तव ने पूरा भुगतान प्राप्त कर लिया था।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति