टीएमसी नेता पर गोली चलाने पहुंचा शूटर, पिस्तौल लॉक हो गई और वह फायर नहीं कर पाया

कोलकाता
कोलकाता में दिन दहाड़े तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या की कोशिश की गई। सड़क किनारे बैठे टीएमसी नेता पर बाइकसवार बदमाश ने पिस्तौल तान दी। लेकिन उसकी पिस्तौल लॉक हो गई और वह फायर नहीं कर पाया। ऐसे में उनकी जान बच गई। उन्होंने खुद दौड़कर बदमाशों का पीछा किया और पीछे से शूटर को पकड़कर बाइक से नीचे खींच लिया।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सुशंता गोष कोलकाता महानगर प ालिका में वॉर्ड 108 से पार्षद हैं. वह अपने घर के सामने ही बैठे थे तभी वहां दो शूटर आ गए। उसने अपनी पिस्तौल निकाली और दो बार शूट करने की कोशिश की। लेकिन बंदूक से गोली चली ही नहीं।

इसके बाद घोष ने उन्हें दौड़ाया। पीछे बैठा शूटर बाइक से नीचे आ गया। इसके बाद उसे दौड़ाकर पकड़ा गया और जमकर पिटाई की गई। उससे यह भी उगलवाने की कोशिश की गई कि उसे किसने भेजा था। उसने बताया, मुझे कोई पैसा नहीं दिया गया था। मुझे केवल फोटो भेजी गई थी और हत्या करने की बात कही गई थी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस के सूत्रों का कहना है कि शूटर को बिहार से हायर किया गया था। हो सकता है कि स्थानीय स्तर पर किसी दुश्मनी की वजह से ऐसा किया गया हो। पार्षद ने बताया कि उन्हें भी अंदाजा नहीं है कि उन्हें मरवाने की साजिश कौन रच सकता है। वह 12 साल से पार्षद हैं। स्थानीय सांसद माला रॉय और विधायक जावेद खान ने भी बाद में उनसे मुलाकात की।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति