अलग-अलग स्थानों पर तीन गंभीर सड़क हादसे, रतलाम में 16 घंटे में तीन सड़क हादसे, पांच की मौत

रतलाम
जिले में सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है। तेजगति व लापरवाही के चलते आए दिन वाहनों की भिड़ंत हो रही है तथा लोगों की जान जा रही है। पिछले 16 घंटों के भीतर जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन गंभीर सड़क हादसे हो गए। इनमें एक किसान सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पहली दुर्घटना सैलाना हाईवे पर धामनोद बायपास पर हुई, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम आमलीपाड़ा के पास हुई, जहां दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत होने से उन पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीसरी दुघटना में महू-नीमच हाईवे पर इफ्का फैक्टरी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई।

दो बाइकों की भिड़ंत, 3 की मौत
पुलिस के अनुसार बाजना-कुंदनपुर मार्ग पर बाजना से करीब तीन किलोमीटर दूर ग्राम आमलीपाड़ा के समीप शनिवार सुबह पांच से छह बजे के बीच दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार तरीके से भिड़ंत हो गई। इससे एक बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकी एक घायल हो गया। मृतकों में 25 वर्षीय शंभूलाल मुनिया निवासी ग्राम बगली का माल तथा 16 वर्षीय शांतिलाल अमलीयार निवासी ग्राम घाटा खेरदा , 20 वर्षीय सोहन कटारा निवासी ग्राम घोखाखेड़ा हैं। वहीं 16 वर्षीय अजमल कटारा निवासी ग्राम घोड़ाखेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

सुबह बस चालक ने सड़क पर पड़े देखा
सुबह करीब छह बजे कुंदनपुर से बाजना जा रही बस के चालक ने मृतकों व घायलों को सड़क किनारे पड़ा देखकर गांव के किसी व्यक्ति को एक्सीडेंट होने की सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बाजना पुलिस को सूचना दी। बाजना थाने के एसआई कन्हैयालाल सौनार्थी व अन्य पुलिसकर्मी तत्काल घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव व घायल अजमल को बाजना के सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद अजमल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया किया। एसआइ सौनार्थी ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके स्वजन को सौंप दिए गए है तथा मामले की जांच की जा रही है।

जेसीबी चालक को चारपहिया वाहन ने रौंदा
सैलाना हाईवे पर ग्राम धामनोद बायपास पर शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर लगने से बाइक पर सवार जेसीबी चालक 32 वर्षीय दिलीप देवदा को टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दिलीप ग्राम राकेदा में राजेंद्रसिंह नामक व्यक्ति की जेसीबी चलाता है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे दिलीप देवदा जेसीबी ग्राम राकोदा में खड़ी करके किसी काम से धामनोद की तरफ आया था, तभी धामनोद बायपास पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने की बाद ड्राइवर गाड़ी के साथ फरार हो गया। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है।

वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत
महू-नीमच हाईवे (फोरलेन) पर शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे चारपहिया वाहन ने बाइक सवार किसान 62 वर्षीय बाबूलाल पाटीदार पुत्र खेमराज पाटीदार निवासी ग्राम धौसवास को चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार सेजावता फंटा के पास से इफ्का फैक्टरी तक सड़क मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते एक तरफ की पट्टी पर यातायात बंद है तथा दूसरी पट्टी से दोनों तरफ के वाहन निकल रहे है।

बाबूलाल पाटीदार किसी काम से रतलाम आए थे, बाइक से वापस गांव लौट रहे थे, तभी किसी चारपहिया वाहन ने उन्हें चपेट में लिया, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने की बाद ड्राइवर गाड़ी के साथ फरार हो गया। सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी वीडी जोशी, एसआइ गिरधारी परमार आदि मौके पर पहुंचे तथा शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाकर यातायात सामान्य कराया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति