भोपाल के एक शाकाहारी घर में चिकन ले आया, दोनों भाइयों ने मिलकर भाई की हत्या कर दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल
मध्य प्रदेश में भोपाल के एक शाकाहारी परिवार में चिकन लाने को लेकर हुए विवाद के दौरान दो भाइयों ने मिलकर अपने तीसरे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान अंशुल के रूप में हुई है। पुलिस ने एफआईआर में उनकी मां को नामजद किया है।

पुलिस ने बताया कि भोपाल में दो लोगों को अपने भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अंशुल अपने घर पर चिकन लेकर आया था, जबकि पीड़ित के परिवार के सदस्य पूरी तरह शाकाहारी हैं। आरोपी की मां ने अपराध को दूसरों से छुपाया और उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि अंशुल अपने घर के बाहर नॉन-वेज खाना खाता था और शुक्रवार की रात वह नशे की हालत में अपने घर चिकन लेकर आ गया था, जिससे उसके परिवार के लोग काफी नाराज हुए थे।

इसके बाद वह रसोई में गया, अपना खाना लिया और नशे में होने के बावजूद फिर से खाना खाने बैठ गया। खाना खाते समय उसने अपने भाइयों अमन और कुलदीप को चिढ़ाया और उन्हें चिकन दिखाया, जिससे वो दोनों भड़क गए। इसके बाद तीनों भाइयों के बीच बहस हुई और फिर दोनों भाइयों ने रस्सी से अंशुल का गला घोंट दिया।

पुलिस को एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि अंशुल को उसके परिवार द्वारा अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए, जिसके बाद उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया तो उसमें अंशुल की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों भाइयों और पीड़ित की मां से पूछताछ की और उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने अंशुल की मां को मामले में आरोपी बनाया क्योंकि वह हत्या को छिपाकर अपराध में शामिल थी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति