अरमान पोद्दार उर्फ रोहित पुरोहित को लगी चोट

मुंबई

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर रोहित पुरोहित के हादसा हो गया है। वो कार की बोनट से घायल हो गए हैं। उनकी भौंह (आइब्रो) के पास चोट लग गई है। उनकी वाइफ शीना बजाज ने इसकी पुष्टि की और बताया कि वास्तव में एक्टर के साथ क्या हुआ था।

इंडिया फोरम से बात करते हुए शीना बजाज ने बताया कि कैसे Rohit Purohit को कार के बोनट से चोट लगी और खून बहने लगा। फिर उन्होंने गहरे घाव पर मरहम लगाया, तब जाकर खूब बहना रुका। शीना ने बताया कि रोहित सेट पर वापस लौट आए हैं।

'कार का बोनट खुला था, काफी गंभीर चोट लगी'
शीना ने कहा, 'हां, रोहित घायल हो गया। कार का बोनट खुला था और गलती से उसे चोट लग गई। यह काफी गंभीर था। मैं पास ही थी और उसने तुरंत मुझे बुलाया। मैं दौड़कर गई और उसकी भौंह के पास गहरे घाव से बह रहा खून कम करने के लिए प्राथमिक उपचार किया। वह अब काफी बेहतर हैं और सेट पर वापसी कर चुके हैं।'

रुपाली के शो को छोड़ा पीछे
एक्टर का शो हाल ही में टीआरपी लिस्ट में टॉप पर था। इस शो ने रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' सीरियल को भी पीछे छोड़ दिया, जोकि हर हफ्ते नंबर वन रहता है।

'ये रिश्ता…' में बने हैं अरमान
Rohit Purohit के बारे में बता दें कि उन्होंने साल 2009 में 'शौर्य और सुहानी' सीरियल से डेब्यू किया था। वो 'दिल तो हैप्पी है जी' और 'उडारिया' जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में वो अरमान पोद्दार का रोल निभा रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति